फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU: Patent seal on invention of 'automatic carriage stopper'

एएमयू : ‘आटोमेटिक कैरिज स्टॉपर’ की खोज पर पेटेंट की मुहर

Wed, 09 Feb 2022 01:54 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 09 Feb 2022 01:54 AM IST
विज्ञापन
AMU: Patent seal on invention of 'automatic carriage stopper'
शमशाद अली। एएमयू - फोटो : CITY OFFICE
एएमयू पॉलीटेक्निक के एसोसिएट प्रो. डॉ. शमशाद अली ने ‘आटोमेटिक कैरिज स्टॉपर’ की खोज की है, जो उत्पादन में बढ़ोतरी करेगा, दुर्घटना रोकने में सहायक होगा। साथ ही एक समय में आपरेटर दो काम को कर सकता है। इस खोज को पेटेंट कार्यालय भारत सरकार में पेटेंट कराया गया है। डॉ. अली ने कहा कि यह खोज खराद कारखाना के संचालकों के लिए फायदेमंद साबित होगी। आविष्कार का परीक्षण होने के बाद उसे पेटेंट कार्यालय भेजा गया था, जहां पेटेंट की मुहर लगी है।
विज्ञापन

कैसे करेगा ‘आटोमैटिक कैरिज स्टॉपर’ काम
डॉ. शमशाद अली ने बताया कि खराद कारखाना में आटोमेटिक कैरिज स्टॉपर की वजह से आपरेटर एक समय में दो मशीनों पर काम कर सकता है। खराद की मशीन पर थ्रेडिंग (चूड़ी) लोहे की रॉड पर बनाई जाती है। पहले आपरेटर को चूड़ी बनाने के दौरान मशीन पर खड़ा रहना पड़ता था। जब वह मशीन के लीवर को उठाता था, तब मशीन बंद होती थी। देरी होने पर अगर लीवर उठाया तो आपरेटर को चोट भी लग जाती थी। लेकिन इस आटोमेटिक कैरिज स्टॉपर में ऐसा नहीं है। लोहे की रॉड पर चूड़ी की बीच की दूरी तय करने के बाद उसे खराद मशीन पर लगा दिया जाता है। अपने आप चूड़ी बन जाएगी और मशीन बंद हो जाएगी। इससे उत्पादन भी बढ़ेगा और उत्पादन के खराबी में कमी भी आएगी। डॉ. अली ने कहा कि खास बात यह है कि आपरेटर को मानसिक व शारीरिक तनाव से भी नहीं गुजरना पड़ेगा। उन्होेंने कहा कि छात्र सुहैल अहमद के साथ आटो कैरिज स्टॉपर की खोज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed