फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU issued notice to mentor of Drama Club after showing Kashmir out of India in map

भारत के नक्शे से कश्मीर गायब मामले में एएमयू ड्रामा क्लब के मेंटर को नोटिस

Wed, 21 Nov 2018 04:00 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Wed, 21 Nov 2018 04:00 AM IST
विज्ञापन
AMU issued notice to mentor of Drama Club after showing Kashmir out of India in map
Controversial Poster - फोटो : अमर उजाला
भारत के नक्शे से कश्मीर एवं पूर्वोत्तर के कुछ राज्यों के कुछ हिस्से गायब कराने के मामले में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय प्रशासन ने कंप्यूटर साइंस विभाग के टीचर एवं ड्रामा क्लब के मेंटर डॉ. अरमान रसूल फरीदी को नोटिस जारी किया है। इससे पहले ड्रामा क्लब के अध्यक्ष डॉ. विभा, सचिव रजिया एवं कर्मचारी मन्नान को नोटिस जारी किया गया था।
विज्ञापन


एएमयू ड्रामा क्लब के सदस्यों द्वारा विवादित पोस्टर लगाने एवं उसके बाद हो रहे छीछालेदर से विश्वविद्यालय प्रशासन का टेंशन बढ़ता जा रहा है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि असगर वजाहत के चर्चित नाटक ‘जिस लाहौर नइ देख्या’ में भारत के नक्शे की जरूरत कैसे पड़ गई। यह सवाल स्वयं एएमयू के अधिकारी उठा रहे हैं। 
विज्ञापन


एएमयू का ड्रामा क्लब कल्चरल एजूकेशन सेंटर (सीईसी) के अंतर्गत संचालित होता है। सीईसी के समन्वयक प्रो. एफए शीरानी इन दिनों अवकाश पर चल रहे हैं। वर्तमान समय में ड्रामा क्लब की अध्यक्ष डॉ. विभा समन्वयक का भी कार्य देख रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सामान्यत: क्लब के पदाधिकारी नाटक की थीम पर पोस्टर तैयार कर अध्यक्ष को दिखाते हैं। वहां से पास होने पर पोस्टर समन्वयक के पास जाता है। समन्वयक का मुहर लगने के बाद पोस्टर को प्रिंटिंग के लिए भेजा जाता है। 

सूत्रों की माने तो ‘जिस लाहौर नइ देख्या’ का पोस्टर क्लब की अध्यक्ष डॉ. विभा को नहीं दिखाया गया। कुछ लोगों ने इसे स्वयं फाइनल कर प्रिंटिंग को दे दिया और रातों-रात पोस्टर को कैंपस में लगा दिया गया। हालांकि इस संबंध में अभी कोई कुछ बोलने को तैयार नहीं है। 

कुछ लोग तो यह भी अटकल लगा रहे हैं कि किसी ने जानबूझकर नक्शे में कुछ राज्यों की सीमाओं में छेड़छाड़ किया है। कुछ लोग ऐसे भी है जो तकनीकी या किसी अन्य तरह की भूल मान रहे हैं। एएमयू के अधिकारी भी इस घटना से बेहद खिन्न है और कहते है कि कुछ लोगों की गलती से पूरे एएमयू की बदनामी होती है। ऐसे लोगों के खिलाफ सख्त कार्यवाही होनी चाहिए।

उल्लेखनीय है कि 18 नवंबर को शाम 4.30 बजे से कैनेडी हॉल में नाटक का मंचन होना था। तलहा ठाकुर इसके डायरेक्टर है। लेकिन विवादित नक्शे का मामला सामने आने के बाद एएमयू प्रशासन ने तमाम पोस्टर हटवा दिये और नाटक को स्थगित करा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed