फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU Inter-Hall Athletics Meet

AMU Inter-Hall Athletics Meet: सिटी स्कूल व एबीके हाईस्कूल बनी चैंपियन, महिला वर्ग में एसएन हॉल विजेता

Tue, 04 Mar 2025 03:48 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 04 Mar 2025 03:48 PM IST
सार

एसएन हॉल ने महिला वर्ग में और एसएस हॉल नॉर्थ ने पुरुष वर्ग में चैंपियनशिप जीती।

विज्ञापन
AMU Inter-Hall Athletics Meet
इंटर हॉल एथलेटिक्स के विजेता - फोटो : विवि

विस्तार

एएमयू इंटर-हॉल एथलेटिक्स मीट में टीम चैंपियनशिप में आरएमपीएस एएमयू सिटी स्कूल ने बालक वर्ग में और एएमयू एबीके हाई स्कूल ने बालिका वर्ग में पहला स्थान हासिल किया। एसएन हॉल ने महिला वर्ग में और एसएस हॉल नॉर्थ ने पुरुष वर्ग में चैंपियनशिप जीती।

विज्ञापन


चक्का फेंक में गौरव पुनिया, तूबा, यासिर वसीम खान, जैनब तबस्सुम, गोला फेंक में हरिओम यादव, तूबा, मयंक पाठक, जैनब तबस्सुम पहले स्थान पर रहीं। 5000 मीटर दौड़ में हैदर, अस्फा खातून, कृष्ण कुमार, आर्ची, 400 मीटर दौड़ में मोहम्मद अजीम, पूर्णिमा शर्मा, ऋषि उपाध्याय, अंशु, भाला फेंक में पुनीत कुमार, वैशाली गोस्वामी, यशस्वी राज बघेल, प्रसन्ना, 1500 मीटर दौड़ में हैदर अब्बास, दीक्षा आर्या, डेविड सिंह, आर्ची, 100 मीटर दौड़ में गुलाम अशरफ, आयुषी चौधरी, दिलशाद खान, अंशु पहले स्थान पर रहीं।
विज्ञापन


डीएसडब्ल्यू प्रो. रफीउद्दीन ने कहा कि खेल चरित्र निर्माण और अनुशासन विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। मौके पर प्रो. शम्सुल हयात, प्रो. जमीर उल्लाह खान, प्रो. शाह आलम, प्रो. काजी फरीदुद्दीन आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed