फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU in Kanhaiya ' .. so of students , not to Intjamia

एएमयू में ‘कन्हैया’.. छात्रों की हां, इंतजामिया की ना

Sun, 27 Mar 2016 01:46 AM IST
अलीगढ़/ब्यूरो
अलीगढ़/ब्यूरो Updated Sun, 27 Mar 2016 01:46 AM IST
विज्ञापन
AMU in Kanhaiya ' .. so of students , not to Intjamia
एएमयू
 जेएनयू छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया का एएमयू में आना तय है। कन्हैया समर्थकों ने कहा है कि उनका कार्यक्रम न तो रद हो रहा है न ही इसके समय में कोई परिवर्तन किया गया है।
विज्ञापन

सुरक्षा कारणों के चलते केवल इसकी घोषणा नहीं की गई है। वहीं एएमयू में कन्हैया के आने की खबर सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद दूसरे छात्र संगठनों ने इसका विरोध शुरू कर दिया है। इन छात्र संगठनों के नेताओं ने ऐलान किया है कि कन्हैया को किसी कीमत पर अलीगढ़ में प्रवेश नहीं करने दिया जाएगा।
विज्ञापन

कन्हैया समर्थकों की मानें तो वह एएमयू में अल्पसंख्यक स्वरूप, केंद्र के अड़ियल रवैये, विवि की स्वायत्तता, दलित छात्र रोहित वेमुला प्रकरण सहित अन्य मुद्दों पर स्थानीय छात्रों और शिक्षकों से संवाद करेंगे। जिससे इन मुद्दों पर राष्ट्रीय स्तर पर सहमति बनाई जा सके। समर्थकों ने कहा है कि कन्हैया के आने से पहले उनकी एक टीम एएमयू का दौरा कर वापस लौट गई है और कार्यक्रम की जिम्मेदारी कुछ शिक्षकों और छात्रों को सौंप दी गई है। सभी व्यवस्थाओं को पूरा किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्हैया को नहीं घुसने देंगे अलीगढ़ में
अलीगढ़। जेएनयू छात्र संघ के अध्यक्ष कन्हैया के अमुवि में आगमन को लेकर अलीगढ़ की छात्र राजनीति में भी सरगर्मी शुरू हो गई है। शनिवार को डीएस कालेज में अलीगढ़ के छात्र नेताओं ने एक बैठक कर यह ऐलान किया कि कन्हैया को अलीगढ़ में घुसने नहीं दिया जाएगा। बैठक में छात्र नेता अर्जुन भोलू सिंह ने कहा है कि कन्हैया देश द्रोह का आरोपी है।
उसे अलीगढ़ में नहीं आने दिया जाएगा। एएमयू के छात्र और कन्हैया कुमार जैसे कथित छात्र नेता अगर छात्र हितैषी हैं तो दिल्ली में बैठकर एएमयू में दलित छात्र आरक्षण की लड़ाई लड़ें। छात्र नेता अमित गोस्वामी ने चेतावनी दी है कि देश के लिए अपने प्राणों की बाजी लगाने वाले सैनिकों को बलात्कारी बताने वाले कन्हैया को अलीगढ़ में घुसने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए प्रशासन चाहे उनको जेल में डाल दे या मुकदमा दर्ज कर दे।
छात्र नेता सौरभ चौधरी ने कहा है कि जिले की चारों सीमाओं पर कार्यक्रम वाले दिन मुस्तैद रहेंगे। यदि हिम्मत है तो अमुवि तो बहुत दूर पहले कन्हैया जिले की सीमा में ही प्रवेश करके दिखाए। इस मौके पर छात्र नेता कुलदीप ठाकुर, आशू वर्मा, हिमांशु गौतम, राहुल सिंह, अर्जुन राणावत आदि थे।

कन्हैया एएमयू में नहीं आ रहा: एएमयू
अलीगढ़। एएमयू के जनसंपर्क अधिकारी डॉ. राहत अबरार ने स्पष्ट किया है कि एएमयू में जेएनयू के छात्र संघ अध्यक्ष कन्हैया के आने की खबरें निराधार हैं। ऐसे किसी भी कार्यक्रम के लिए विश्वविद्यालय से कोई संपर्क नहीं किया गया है। न विश्वविद्यालय प्रशासन को ऐसे किसी कार्यक्रम की जानकारी है। यह बात कुछ लोगों ने अपने स्तर से ही सोशल मीडिया पर वायरल की है। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed