{"_id":"6888579b4525c93ce30f522a","slug":"amu-ends-sports-quota-in-mass-communication-mba-and-msw-2025-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"AMU: मास कम्युनिकेशन-एमबीए व एमएसडब्ल्यू में स्पोर्ट्स कोटा खत्म, 11वीं में इस कोटे को पहले ही किया बंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
AMU: मास कम्युनिकेशन-एमबीए व एमएसडब्ल्यू में स्पोर्ट्स कोटा खत्म, 11वीं में इस कोटे को पहले ही किया बंद
Tue, 29 Jul 2025 10:40 AM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Tue, 29 Jul 2025 10:40 AM IST
सार
11वीं और डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग के बाद अब एएमयू ने मास कम्युनिकेशन, एमएसडब्ल्यू, टूरिज्म मैनेजमेंट (एमबीए) में स्पोर्ट्स कोटो खत्म कर दिया है। जिससे खिलाड़ियों में नाराजगी है।
विज्ञापन
एएमयू
- फोटो : संवाद
विस्तार
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) में मास कम्युनिकेशन, एमएसडब्ल्यू, टूरिज्म मैनेजमेंट (एमबीए) में भी दाखिले के लिए स्पोर्ट्स कोटा खत्म कर दिया गया है। इससे पहले कक्षा 11वीं में दाखिले के लिए स्पोर्ट्स कोटा खत्म कर दिया गया था।
विज्ञापन
मास कम्युनिकेशन, एमएसडब्ल्यू, टूरिज्म मैनेजमेंट (एमबीए) में स्पोर्ट्स कोटे से इन पाठ्यक्रमों में दो-दो सीटें पर दाखिले होते थे। कोटे से दाखिले पर रोक लगा दी गई है। इससे उन विद्यार्थियों के ख्वाब जमींदोज हो गए हैं जो राइडिंग, हाॅकी, टेनिस, फुटबॉल, वॉलीबाॅल, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, टेबल टेनिस, स्केटिंग, भारोत्तोलन, पावर लिफ्टिंग, कुश्ती, एथलेटिक्स और क्रिकेट की बदौलत पाठ्यक्रमों में दाखिला ले सकते थे।
विज्ञापन
फिलहाल बीए, बीएससी, एमए, एमएससी, बी.कॉम सहित अन्य पाठ्यक्रमों में स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले होंगे। शैक्षिक सत्र 2025-26 में इंतजामिया ने स्कूलों में कक्षा 11 (विज्ञान), (वाणिज्य), (कला-मानविकी) और डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग में स्पोर्ट्स कोटे के तहत दाखिले पर रोक लगा दी है।
विज्ञापन
मास कम्युनिकेशन, एमएसडब्ल्यू, टूरिज्म मैनेजमेंट (एमबीए) में स्पोर्ट्स कोटे से दाखिले नहीं होंगे। कोटा बंद कर दिया गया है। इससे पहले कक्षा 11वीं में स्पोर्ट्स कोटे के तहत होने वाला दाखिला बंद कर दिया गया था। इंतजामिया का फैसला जो रहेगा, उसका पालन किया जाएगा। - प्रो. सैयद अमजद रिजवी, सचिव, गेम्स कमेटी, एएमयू