{"_id":"601c4bbe8ebc3e7002418a47","slug":"amu-city-office-news-ali255440842","type":"story","status":"publish","title_hn":"एएमयू में खेल मैदान पर इकट्ठा होने वाले पानी से बुझेगी जमीन की प्यास","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एएमयू में खेल मैदान पर इकट्ठा होने वाले पानी से बुझेगी जमीन की प्यास
विज्ञापन
प्रोफेसर अमजद अली रिजवी सचिव गेम्स कमेटी अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय
- फोटो : CITY OFFICE
भविष्य की आवश्यकताओं के लिए पानी को सहेज कर रखने के लिए अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय ने इस बार एक खास तैयारी की है। कई एकड़ में फैले गेम्स कमेटी के स्पोर्ट्स कांपलेक्स मैदान में बारिश के दौरान इकट्ठा होने वाले पानी की एक-एक बूंद को जमीन के भीतर पहुंचाने के लिए एक खास किस्म का रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम तैयार किया जा रहा है, जिससे बारिश के दौरान 95 फ़ीसदी तक परिसर का पानी इकट्ठा होकर जमीन के भीतर चला जाएगा।
गेम्स कमेटी के सचिव प्रोफेसर अमजद अली रिजवी कहते हैं कि हमने टेनिस कोर्ट और अन्य मैदानों के नीचे सीधे पाइपलाइन पहुंचा दी है। जिससे पानी को और सटीकता और अधिकता के साथ संग्रह किया जा सकेगा। महज दो लाख की लागत से टेनिस, हॉकी और इनडोर स्वीमिंग पूल के पास इस सिस्टम को तैयार कराया जा रहा है। यह पूरा काम कुलपति प्रोफ़ेसर तारिक मंसूर के निर्देशन पर यूनिवर्सिटी बिल्डिंग विभाग के अभियंताओं की देखरेख में चल रहा है। कई महीने मानसून के दौरान जब बारिश होती है तो लाखों गैलन पानी हम जमीन में वापस भेज सकेंगे। इससे निश्चित रूप से भूजल स्तर में इजाफा होगा। अब तक होता यह आया था कि बारिश के दौरान मैदानों पर बरसने वाला यह पानी इधर-उधर ही बेकार चला जाया करता था। बहुत कम मात्रा में ही जमीन में जा पाता था।
जल संरक्षण के लिए एएमयू में रेन वाटर हार्वेस्टिंग सिस्टम का निर्माण चल रहा है। पानी के महत्व को पहचानते हुए उसे संरक्षित करने की दिशा में काम करने का कुलपति का प्रयास बेहद सराहनीय है। वह स्वयं लॉन टेनिस के बेहतरीन खिलाड़ी हैं और डॉक्टर भी हैं। इसलिए अच्छे स्वास्थ्य और खेल के महत्व को भली-भांति जानते हैं।
विज्ञापन
-प्रोफेसर अमजद अली रिजवी, सचिव गेम्स कमेटी, अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय