फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU and Beaf

बीफ के मुद्दे से एएमयू को बदनाम करना चाहती है भाजपा और संघ

Mon, 29 Feb 2016 01:36 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़
ब्यूरो/ अमर उजाला, अलीगढ़ Updated Mon, 29 Feb 2016 01:36 AM IST
विज्ञापन
AMU and Beaf

राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल ने पुलिस प्रशासन से अपील की है कि बीफ  के नाम पर राजनीति पर अंकुश लगाया जाए। कौंसिंल ने कहा है कि नेताओं को ऐसी राजनीति से बचना चाहिए, जिससे किसी विश्वप्रसिद्ध शैक्षणिक संस्थान की छवि धूमिल हो जाए। 

विज्ञापन

ऐसे नेता अलीगढ़ एवं देश में माहौल बिगाड़ना चाहते हैं, जिससे मुस्लिम तरक्की न कर पाएं और वह तालीम न पा सकें। क्योंकि अगर मुसलमान पढ़ेगा तो आगे बढ़ेगा और कामयाब हो जाएगा। एएमयू को मुसलमानों से बीजेपी एवं संघ परिवार के द्वारा छीनने की कोशिश की जा रही है। जबकि यहां केवल पड्डा या भैंस का ही मीट चलता है।

विज्ञापन

मगर बीफ  को गाय से जोड़कर बीजेपी के लोग शहर का माहौल एवं आबोहवा बिगाड़कर राजनीति कर रहे हैं। ये नेता 2017 विधानसभा की तैयारी करना चाहते हैं। क्योंकि यूपी में जनता अब बीजेपी को 2017 विधानसभा में हराने जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

राष्ट्रीय ओलमा कौंसिल के पदाधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने रजा नगर का दौरा किया, जिसमें नफ ीस अहमद प्रदेश सचिव, जिलाध्यक्ष जमाल मोहम्मद खान, साकिब खान जिला उपाध्यक्ष, मुदस्सिर ऐजाज आरिफ  जिला मीडिया प्रभारी अलीगढ़, कौकब जिला सचिव, गुलशेर खान जिला सचिव, क़ारी आलम रजा छर्रा विधानसभा अध्यक्ष आदि शामिल थे। नेताओं ने कहा कि अगर जनसमस्याओं का समय पर समाधान नहीं हुआ तो इसके गंभीर परिणाम होेेेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed