फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU among leading Indian universities in ARWU rankings

एआरडब्ल्यूयू रैंकिंग में प्रमुख भारतीय विश्वविद्यालय में एएमयू शामिल

Wed, 18 Aug 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 18 Aug 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
AMU among leading Indian universities in ARWU rankings
शंघाई रैंकिंग के नाम से प्रसिद्ध एकेडमिक रैंकिंग ऑफ वर्ल्ड यूनिवर्सिटीज (एआरडब्ल्यूयू) ने विश्वभर के उच्च शिक्षण संस्थानों की नवीनतम रैंकिंग 2021 में अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) को भारत के शीर्ष विश्वविद्यालयों में स्थान प्रदान किया है।
विज्ञापन

एक हजार उच्च शिक्षण संस्थानों की एआरडब्ल्यूयू रैंकिंग में केवल 14 भारतीय संस्थान शामिल हैं। जिनमें छह विश्वविद्यालय और आठ विशेष पाठ्यक्रम के उच्च शिक्षण संस्थान शामिल हैं।2003 में शंघाई रैंकिंग की शुरुआत के बाद से यह दूसरी बार है, जब एएमयू को इस रैंकिंग में स्थान दिया गया है। इस वर्ष केवल 14 भारतीय विश्वविद्यालयों ने इस सूची में जगह बनाई है और चार भारतीय शिक्षण संस्थानों, जैसे अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय, अन्ना विश्वविद्यालय, भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान रुड़की और भारतीय विज्ञान शिक्षा और अनुसंधान संस्थानों को संयुक्त रूप से 11-14 के पायदान पर रखा गया है।
विज्ञापन

कुलपति प्रोफेसर तारिक मंसूर ने कहा है कि कोविड महामारी के कठिन समय में विश्वविद्यालय ने बेहतर प्रदर्शन किया है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के तेजी से विकास के लिए ठोस प्रयास किया जाना चाहिए और इसके लिए एएमयू समुदाय के सभी वर्गों को निश्चित रूप से सकारात्मक भूमिका निभानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रैंकिंग समिति के अध्यक्ष प्रोफेसर एम सालिम बेग ने कहा कि एआरडब्ल्यूयू के अंतर्गत नोबेल पुरस्कार विजेताओं, फील्ड मेडलिस्ट, अत्यधिक उद्धृत शोधकर्ताओं या नेचर या साइंस जर्नल्स में प्रकाशित शोध पत्रों की संख्या के आधार पर रैंकिंग की जाती है। इसके अलावा, विज्ञान उद्धरण सूचकांक-विस्तारित (एससीआईई) और सामाजिक विज्ञान उद्धरण सूचकांक (एसएससीआई) में संदर्भ के साथ अधिक लेख प्रकाशित करने वाले विश्वविद्यालयों को भी इस रैंकिंग में शामिल किया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed