फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   AMU 11th Entrance Exam

AMU: 5152 परीक्षार्थियों ने छोड़ी 11वीं की प्रवेश परीक्षा, विज्ञान और गणित में अटके विद्यार्थी

Mon, 28 Apr 2025 02:58 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Mon, 28 Apr 2025 02:58 AM IST
सार

एएमयू में 11वीं की प्रवेश परीक्षा में 33237 विद्यार्थी ही शामिल हुए, जबकि 5152 ने परीक्षा छोड़ दी। प्रवेश परीक्षा अलीगढ़ के 35 केंद्रों सहित श्रीनगर, लखनऊ, मेरठ, बरेली, पटना, कोलकाता, किशनगंज और दिल्ली केंद्रों पर आयोजित हुई।

विज्ञापन
AMU 11th Entrance Exam
एएमयू वीमेंस कॉलेज में कक्षा 11 की प्रवेश परीक्षा देकर बाहर निकलतीं छात्राएं - फोटो : संवाद

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय की कक्षा 11 के लिए रविवार को हुई प्रवेश परीक्षा में विद्यार्थियों को विज्ञान के सवालों ने उलझाया तो गणित में भी परीक्षार्थी अटक कर रह गए। निगेटिव मार्किंग ने भी विद्यार्थियों को परेशान किया। परीक्षा में 38389 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 33237 विद्यार्थी ही शामिल हुए, जबकि 5152 ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन


कक्षा-11 में विज्ञान वर्ग, डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग और वाणिज्य, कला व मानविकी के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा अलीगढ़ के 35 केंद्रों सहित श्रीनगर, लखनऊ, मेरठ, बरेली, पटना, कोलकाता, किशनगंज और दिल्ली केंद्रों पर आयोजित हुई।
विज्ञापन


विज्ञान वर्ग व डिप्लोमा इन इंजीनियरिंग में 30592 अभ्यार्थियों ने आवेदन किया था। इनमें से 26327 विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हुए। 4265 ने परीक्षा छोड़ दी। मानविकी और वाणिज्य वर्ग में प्रवेश के लिए 7797 उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। इनमें से 6910 ने परीक्षा दी। 887 ने परीक्षा छोड़ दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

कुलपति ने परीक्षा केंद्रों पर पहुंच कर व्यवस्थाओं को परखा

कुलपति प्रोफेसर नईमा खातून ने सह कुलपति प्रो. एम मोहसिन खान, प्रॉक्टर प्रो. एम वसीम अली व उनकी टीम के सदस्यों के साथ एसटीएस स्कूल, आर्ट्स फैकल्टी, सीनियर सेकेंडरी स्कूल (बॉयज), आरएमपीएस सिटी स्कूल सहित अन्य केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने उम्मीदवारों के माता-पिता और अभिभावकों से भी बातचीत की।

पेपर बहुत कठिन आया था। अपनी ओर से अच्छा करने का पूरा प्रयास किया है। - अनन्या साईं विहार
पेपर बहुत अच्छा तो नहीं गया लेकिन ठीक है, जितना आता था उसको पूरी क्षमता से हल किया। - अर्पिता सिंह कासिमपुर
इस बार पेपर कठिन था। कट ऑफ भी नीचे ही रहेगी। अब देखते हैं रिजल्ट क्या रहता है। - काव्या, सारसौल
निगेटिव मार्किंग भी एक प्रकार का मानसिक दबाव डालती है। इसका भी असर रहा। - लीवान्शी अग्रवाल, मदार गेट
परीक्षा शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई है। स्थानीय केंद्रों पर पर्यवेक्षक के रूप में वरिष्ठ शिक्षक तैनात थे। अलीगढ़ के बाहर स्थित केंद्रों पर भी कुछ वरिष्ठ शिक्षकों को समग्र प्रभारी नियुक्त किया गया था। - डॉ. मुजीब उल्लाह जुबेरी, परीक्षा नियंत्रक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed