फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   10 seats for PhD in Urdu department of AMU

AMU: उर्दू विभाग में पीएचडी के लिए आईं 10 सीटें, शून्य सीट की अमर उजाला ने निकाली थी खबर

Thu, 17 Aug 2023 01:31 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Thu, 17 Aug 2023 01:31 AM IST
सार

एएमयू में शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में उर्दू विभाग में पीएचडी प्रवेश के लिए एक भी सीट जारी नहीं की गई थी। उर्दू में शोध के लिए एक भी सीट न होने से विद्यार्थियों में बेचैनी थी। बुधवार को परीक्षा नियंत्रक ने उर्दू में पीएचडी की 10 सीटें निर्धारित कर दी हैं।

विज्ञापन
10 seats for PhD in Urdu department of AMU
एएमयू - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी (एएमयू) के उर्दू विभाग में पीएचडी के लिए 10 सीटें आ गई हैं। पीएचडी में सीटें शून्य होने की खबर अमर उजाला में 26 जुलाई के अंक में प्रकाशित हुई थीं। शैक्षणिक वर्ष 2022-23 में उर्दू विभाग में पीएचडी प्रवेश के लिए एक भी सीट जारी नहीं की गई थी। उर्दू में शोध के लिए एक भी सीट न होने से विद्यार्थियों में बेचैनी थी।

विज्ञापन


बुधवार को परीक्षा नियंत्रक ने उर्दू में पीएचडी की 10 सीटें निर्धारित कर दी हैं। 31 अगस्त 2023 तक आवेदन किए जा सकते हैं। विलंब शुल्क 300 रुपये के साथ 6 सितंबर 2023 तक आवेदन किए जाएंगे। भारतीय अभ्यर्थी के लिए 750 रुपये और विदेशी अभ्यर्थी के लिए 8200 रुपये प्रक्रिया शुल्क तय किया गया है। आवेदन में ऑनलाइन संशोधन 8 सितंबर से 12 सितंबर 2023 तक होंगे।
विज्ञापन


विभाग ने दिए सितारे
उर्दू विषय के छात्र अली सरदार जाफरी, कुर्रतुल ऐन हैदर और शहरयार को ज्ञानपीठ पुरस्कार से सम्मानित हो चुके हैं। पद्म भूषण प्रो. आले अहमद सुरूर व पद्मश्री प्रो. काजी अब्दुल सत्तार ने भी पढ़ाई की है और पढ़ाया भी है। विद्वान प्रो. रशीद अहमद सिद्दीकी, अली सरदार जाफरी, खुर्शीदुल इस्लाम, मुईन अहसन जज्बी, मजरूह सुल्तानपुरी, अख्तरुल ईमान, मजाज लखनवी आदि भी पढ़े हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed