फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   ambulance service stopped

अलीगढ़ः एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को हुई परेशानी

Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:09 AM IST
विज्ञापन
ambulance service stopped
जनपद में एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को काफी परेशानी हुई। सबसे अधिक दिक्कत मोहनलाल महिला चिकित्सालय में प्रसव के लिए आने व जाने वाली महिलाओं एवं उनके तीमारदारों को हुई। ऑटो चालकों ने मनमानी रकम की वसूली की।
विज्ञापन

एंबुलेंस सेवा ठप होने से मरीजों को काफी परेशानी हुई। एंबुलेंस कर्मचारी संघ द्वारा छह एंबुलेंस को इमरजेंसी के लिए हड़ताल से अलग रखा गया था।
तीन एंबुलेंस सीएमओ ऑफिस के हैं। बावजूद इसके अस्पताल आने-जाने में मरीजों को परेशानी हुई। सबसे अधिक दिक्कत मोहनलाल गौतम महिला चिकित्सालय पहुंचने वाली महिलाओं को हुई। 102 एंबुलेंस से प्रसव के लिए महिलाएं अस्पताल आती है। हड़ताल का फायदा उठाकर टेंपों एवं ई-रिक्शा चालकों ने कुछ मरीजों से मनमानी कीमत वसूली। राहत की बात यह है कि खेरेश्वर हाईवे पर दुर्घटना के बाद एंबुलेंस पहुंची थी। एंबुलेंस सर्विस के प्रोग्राम मैनेजर मो. अरशद ने बताया कि जनपद में हड़ताल से किसी तरह की परेशानी की सूचना नहीं है। दुर्घटना की सूचना मिलने के बाद खेरेश्वर हाईवे पर एंबुलेंस भेजी गई थी। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय ने बताया कि एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रभाव नहीं पड़ा है। 8-9 एंबुलेंस हमारे पास थीं। एंबुलेंस चालक एवं स्थानांतरण का विरोध करने वाले कर्मचारियों को हड़ताल वापस लेने का आदेश शासन से आ गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed