फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Indian Idol Surendra Kumar Rock Band Show

मां तुझे प्रणाम: इंडियन आइडल सुरेंद्र कुमार के रॉक बैंड शो में झूमा अलीगढ़, 35 चौराहों पर गूंजेगा राष्ट्रगान

Thu, 14 Aug 2025 08:36 AM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 14 Aug 2025 08:36 AM IST
सार

इंडियन आइडल-14 के प्रतिभागी सुरेंद्र कुमार ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि अगला इंडियन आइडल अलीगढ़ का उभरता गायक कुणाल सिंह होगा।

विज्ञापन
Amar Ujala Maa Tujhe Pranam Indian Idol Surendra Kumar Rock Band Show
प्रस्तुति देते इंडियन आइडल-14 के प्रतिभागी सुरेंद्र कुमार - फोटो : संवाद

विस्तार

अमर उजाला मां तुझे प्रणाम के तहत अलीगढ़ के सेंटर प्वाइंट चौराहा पर इंडियन आइडल-14 के प्रतिभागी रहे सुरेंद्र कुमार ने देशभक्ति गीतों से लोगों को झूमने पर मजबूर कर दिया। उन्होंने जैसे ही सुनो गौर से दुनिया वालों, बुरी नजर ना हम पे डालो, चाहे जितना जोर लगा लो, सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी... सुनाया। तालियां बजने लगीं। लोग थिरकने लगे।

विज्ञापन


रॉक बैंड शो का शुभारंभ सुरेंद्र कुमार ने गणेश वंदना से की। उन्होंने ऐ मेरे वतन के लोगों जरा आंख में भर लो पानी..., मेरे देश की धरती उगले हीरे-मोती..., ये देश है वीर जवानों का..., अलीगढ़ में आज मेरे भाग्य खुल गए, राम आएंगे.. कर हर-हर मैदान फतह... संदेशें आते हैं, हमें तड़पाते हैं पर सभी लोग भावुक हो गए। इससे पहले दीप प्रज्ज्वलित कृष्णा इंटरनेशनल स्कूल के प्रबंध निदेशक प्रवीन अग्रवाल, व्यापारी नेता सुशील मित्तल, विवेक बगई ने किया।
विज्ञापन

शुभारंभ

अलीगढ़ से कुणाल सिंह होगा इंडियन आइडल : सुरेंद्र

इंडियन आइडल-14 के प्रतिभागी सुरेंद्र कुमार ने अमर उजाला से बातचीत करते हुए कहा कि अगला इंडियन आइडल अलीगढ़ से कुणाल सिंह होगा। सुरेंद्र ने कहा कि उन्हें बचपन से ही संगीत से लगाव था। उसी का परिणाम है कि इंडियन आइडल के मंच पर पहुंचने में सफल रहे। उनके जल्द ही नए गाने आने वाले हैं। इंडियन आइडल आने की तैयारी के सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि इंडियन आइडल इंडिया की जान और शान है। जो गाते हैं अच्छा गाएं। 
कुणाल संग सुरेंद्र कुमार
उन्होंने कहा कि अक्सर इंडियन आइडल को लेकर कहा जाता है कि वह पैसा लेता है। पारदर्शिता नहीं होती है। यह गलत है। जिसमें टैलेंट दिखता है, उसमें इंडियन आइडल खुद पैसा लगाता है। उनके आदर्श लता मंगेशकर, मोहम्मद रफी, नुसरत फतेह अली खान अन्य गायक हैं, जो सुरीले गाते हैं। सुरेंद्र ने कहा कि अलीगढ़ में उभरता सितारा कुणाल सिंह है, उसमें गायकी के क्षेत्र में आगे जाने की अपार संभावनाएं हैं। वह इंडियन आइडल का ऑडिशन दे और छा जाए।

35 चौराहों पर गूंजेगा राष्ट्रगान

अमर उजाला द्वारा आयोजित जश्न-ए-आजादी के महाआयोजन मां तुझे प्रणाम के दो प्रमुख आयोजनों की सफलता के बाद तीसरे आयोजन की तैयारी तेज हो गई है। यह मुख्य आयोजन पंद्रह अगस्त को होगा। कल सुबह ठीक दस बजे शहर के 35 प्रमुख चौराहों पर एक साथ राष्ट्रगान होगा। इसकी शहर भर में सहयोगियों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं।
अतिथिगण
अमर उजाला द्वारा 15 अगस्त पर प्रतिवर्ष जश्न-ए-आजादी के लिए मां तुझे प्रणाम का आयोजन किया जाता है। जिसमें शहरवासी बढ़ चढक़र हिस्सा लेते हैं। इसी क्रम में 11 अगस्त को मशाल यात्रा और 13 अगस्त को शहर के मुख्य सेंटर प्वाइंट चौराहा पर रॉक बैंड का आयोजन हुआ। दोनों आयोजनों की अपार सफलता के बाद अब तीसरे आयोजन की सफलता के लिए लोग खुद जुड़ रहे हैं। तैयारियां जारी है। जिसके तहत राष्ट्रगान एक साथ शहर के 35 चौराहों पर होना है।

विज्ञापन

इन चौराहों पर होगा राष्ट्रगान, ये सहयोगी

1-क्वारसी चौराहा विजय तोमर पूर्व पार्षद
2-क्वार्सी चुंगी-गौरव गोदानी, प्रेमप्रताप सिंह, पंचम लोधी
3-किशनपुर तिराहा-सारथी आपका साथी
4-गांधी आई तिराहा-दीपक शर्मा बजरंग बल
5-सेंटर प्वाइंट चौराहा-सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल
6-मैरिस रोड चौराहा-अलीगढ़ स्टील फर्नीचर-लॉक्स एंड हार्डवेयर निर्माता एसोसिएशन
7-केला नगर चौराहा-सलमान शाहिद बसपा नेता
8-दोदपुर चौराहा-आगा यूनुस कांग्रेस नेता
9-एएमयू सर्किल-ख्वाजा हसन जिब्रान सपा नेता
10-घंटाघर चौराहा-डॉ.निशित शर्मा युवा भाजपा नेता
11-कर्पूरी ठाकुर तिराहा-प्रतीक चौहान भाजयुमो नेता
12-तस्वीर महल चौराहा-ज्ञानेंद्र मिश्रा सामाजिक कार्यकर्ता
13-एटा चुंगी चौराहा-अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा
14-अचल ताल चौराहा-अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद
15-दुबे का पड़ाव चौराहा-शिवम शर्मा युवा भाजपा नेता
झूमा अलीगढ़
16-गांधी पार्क चौराहा-अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा
17-माल गोदाम-अरविंद गुप्ता कैपिटल ट्रांसपोर्ट
18-रसालगंज चौराहा-राजेश वार्ष्णेय स्थानीय व्यापारी
19-होली चौक-विनोद पांडे सामाजिक कार्यकर्ता
20-सरसौल चौराहा-प्रमेंद्र पाल सिंह गुड्डू भाजयुमो नेता
21-खेरेश्वर चौराहा-शीलू ठाकुर प्रधान लोधा
22-देहली गेट चौराहा-शकुंतला भारती पूर्व महापौर
23-सराफा तिराहा शिब्बो जी-सुमित शिब्बो जी
24-अब्दुल करीम चौराहा-विशाल देशभक्त-हर्षद हिंदू
25-मीरिमल चौराहा-मनीष अग्रवाल बूल भाजपा पार्षद
26-बाराद्वारी चौराहा-सिद्धार्थ वार्ष्णेय, मंजीत वार्ष्णेय
27-फूल चौराहा-सुबोध स्वीटी भाजपा नेता
28-मदार गेट-रामअवतार शर्मा स्थानीय व्यापारी
29-हाथरस अड्डा-हाथरस अड्डा व्यापार मंडल
30-केपी इंटर कॉलेज-अखिल भारतीय कायस्थ महासभा
31-खिरनी गेट-सकल जैन समाज
32-सासनी गेट-शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल
33-जयगंज डाकखाना-तस्लीम मुख्तार सामाजिक कार्यकर्ता
34-पीएसी रामघाट रोड-बल्देव चौधरी सीटू-नितिन चौधरी
35-मसूदाबाद चौराहा-नीरज गोस्वामी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed