फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Amar Ujala Foundation

अमर उजाला फाउंडेशनः रक्तदान कर कारगिल शहीदों को दी श्रद्धांजलि

Tue, 27 Jul 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 27 Jul 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Amar Ujala Foundation
रक्तदान करते कांग्रेस युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक। - फोटो : CITY OFFICE
कारगिल विजय दिवस पर सोमवार को स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से मलखान सिंह जिला अस्पताल के सभागार में रक्तदान शिविर और जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। शिविर में महादानियों ने 104 लोगों की जिंदगी बचाने के लिए 26 यूनिट रक्तदान कर शहीद सैनिकों को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

कार्यक्रम का उद्घाटन एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत और भाजपा के पूर्व प्रदेश मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने फीता काटकर किया। एसपी सिटी कुलदीप सिंह गुनावत ने कहा कि रक्तदान के माध्यम से शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि देना ही सार्थक कदम है, यह जो रक्तदान कर रहे हैं, वह सम्मानीय हैं। रक्तदान करने वाले महादानियों को शेखर सराफ मेमोरियल हॉस्पिटल की ओर से समृद्धि टाउनशिप के डायरेक्टर सुमित सर्राफ ने टी-शर्ट सम्मान स्वरूप भेंट की।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पूर्व सैनिकों ने भी शिरकत की। कमांडेंट इमरान खान ने अपनी तैनाती के समय कुछ संस्मरण साझा किए। साथ ही कारगिल युद्ध के विषय में प्रकाश डाला। कैप्टन सुलेमान खान ने कारगिल के शहीदों को श्रद्धांजलि देते हुए ओजस्वी कविता प्रस्तुत की। आर्मी एजूकेशन कोर में रहे सुरेश सिंह राघव ने भी संबोधन किया। कार्यक्रम में सूबेदार मेजर एसके शर्मा, सूबेदार मेजर सीएल सैनी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रामकिशन, ब्लड बैंक प्रभारी डॉक्टर सईद मोहम्मद, हेल्प डेस्क के प्रमुख और युवक कांग्रेस के जिलाध्यक्ष रूपेश पाठक, माहेश्वरी क्रिएटिव क्लब के संजय माहेश्वरी, पर्यावरण सुरक्षा समिति हरीतिमा के सुबोध नंदन शर्मा, स्वर साधना संस्था के अनिल वर्मा, दिवाकर राघव, प्रशांत सिंह, नितिन वार्ष्णेय, जय यादव, रेहान, प्रखर अरोड़ा, कांग्रेस सोशल आउटरीच डिपार्टमेंट के प्रदेश उपाध्यक्ष शरद बंसल, जिला अस्पताल ब्लड बैंक से यतींद्र सिंह, अक्षय कुमार, अरविंद सैनी, नवीन, आदित्य, रश्मि लता सिंह, प्रीति गुप्ता आदि मौजूद रहे। कार्यक्रम में अनिल वर्मा ने देशभक्ति से ओतप्रोत गीत प्रस्तुत किए। अतिथियों को तुलसी के पौधे वितरित किए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed