फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Alina Khan became Shivangi Verma

प्यार मिलने की खुशी नहीं बयां कर सकती हूं: अलीना खान बनीं शिवांगी वर्मा, कोर्ट पहुंचकर प्रेमी से रचाई शादी

Thu, 19 Sep 2024 09:41 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Thu, 19 Sep 2024 09:41 PM IST
सार

दोनों का प्रेम प्रसंग का मामला उस समय सुर्खियों में आय, जब अलीना ने एक वीडियो वायरल किया था। इसमें उसने कहा था कि वह सचिन से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। वह धर्म परिवर्तन भी करना चाहती है।

विज्ञापन
Alina Khan became Shivangi Verma
शादी के बाद वर्मा उर्फ शौर्या के साथ शिवांगी वर्मा - फोटो : संवाद

विस्तार

परिजनों से खुद की और प्रेमी की जान को खतरा बनाने वाली खैर निवासी युवती अलीना खान ने धर्म परिवर्तन कर अपना नाम शिवांगी वर्मा रख लिया है। 19 सितंबर को वह अपने प्रेमी सचिन वर्मा उर्फ शौर्या के साथ कलक्ट्रेट पहुंची और अपर जिलाधिकारी नगर न्यायालय में दोनों ने शादी कर ली है। शादी के बाद उसने अपनी, पति और ससुराल वालों की सुरक्षा की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

चार दिन पहले इन दोनों का प्रेम प्रसंग का मामला उस समय सुर्खियों में आय, जब अलीना ने एक वीडियो वायरल किया था। इसमें उसने कहा था कि वह सचिन से प्यार करती है और उससे शादी करना चाहती है। वह धर्म परिवर्तन भी करना चाहती है। परिजन इसके लिए तैयार नहीं है। उनसे उसे और उसके प्रेमी को खतरा है। उसने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से सुरक्षा दिलाने की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस उसके घर पहुंची, उससे और उसके परिजनों से बात की। परिजनों को भी समझाया। इसके बाद अलीना ने एक दूसरा वीडियो वायरल किया था और उसमें कहा था कि परिजन शादी के लिए तैयार हो गए हैं, अब उसे कोई खतरा नहीं है।

19 सितंबर को अलीना प्रेमी सचिन वर्मा और करणी सेना के पदाधिकारियों के साथ एडीएम सिटी के न्यायालय पहुंचकर शादी के दस्तावेज प्रस्तुत किए। गवाहों की मौजूदगी में दोनों ने एक-दूसरे के गले में फूलों की माला पहनाकर शादी कर ली। इस दौरान न्यायालय में युवती के परिवार का कोई भी व्यक्ति मौजूद नहीं था। युवती ने पुलिस से अपनी व ससुरालीजनों की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
कलेक्ट्रेट पर सचिन उर्फ शौर्य वर्मा के साथ आलिया उर्फ शिवांगी वर्मा
प्यार मिलने की खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती

अलीना खान उर्फ शिवांगी वर्मा ने कहा कि दोनों आपस में प्यार करते हैं, घरवालों से शादी की बात भी कही तो वह तैयार नहीं हुए और उसे पीटते थे। इसलिए वीडियो वायरल किया था। बाद में परिजन मान गए थे। आज शादी के बाद वह बहुत खुश है, इस खुशी को शब्दों में बयां नहीं कर सकती। सचिन ने भी कहा कि उसे अपने प्यार की मंजिल मिल गई है।

प्रेमी युगल उनके न्यायालय में पेश हुआ। दोनों बालिग है। युवती ने शपथपत्र दिया है कि उसने अपना धर्म परिवर्तन कर अपना नाम शिवांगी वर्मा रख लिया है। दोनों की रजामंदी और गवाहों की मौजूदगी में शादी प्रक्रिया पूरी कराई गई।-अमित कुमार भट्ट, अपर जिलाधिकारी नगर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed