टेंपो चालकों के साथ मारपीट कर चालान करने और 20 - 20 हजार रुपए वसूलने के चलते टेंपो चालकों ने पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह के आवास पर पहुंचकर गुहार की। इसके बाद पूर्व सांसद चौधरी बिजेंद्र सिंह टेंपो चालकों के साथ थाना बन्नादेवी पहुंचे। यहां पर पूरे मामले को लेकर उन्होंने जिलाधिकारी से वार्ता की।
बिजेंद्र सिंह ने कहा कि जनपद में टिर्री टेंपो का रजिस्ट्रेशन नहीं है तो जुर्माना किस बात का। पुलिस पीट पीट कर उनके घरों पर 20 -20 हजार रुपये के चालान के कागज भेज रही है। जब गरीब अपनी समस्या का ज्ञापन देने जिला अधिकारी के ऑफिस पर पहुंचे थे लेकिन पुलिस ने लाठियां बरसाईं। बिजेंद्र सिंह ने कहा कि जिला अधिकारी, एसपी क्राइम, एसपी सिटी आदि से मांग की है कि जब तक इनके वाहनों के रजिस्ट्रेशन नहीं है तो चालान किस बात का। इस प्रकरण को संवैधानिक रूप से गरीबों की जीविका के लिये टिर्री टेंपो चलाने की अनुमति दें और पुलिस के गोरखधंधे को तत्काल रोकें।