फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Youth going to in-laws' house dies in road accident

अलीगढ़ : ससुराल जा रहे युवक की सड़क हादसे में मौत

Tue, 21 Dec 2021 12:33 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Dec 2021 12:33 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Youth going to in-laws' house dies in road accident
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

दोस्त के साथ ससुराल जा रहे बन्नादेवी के बरौला-जाफराबाद निवासी एक युवक की बाइक दूसरी बाइक से टकरा गई। हादसे में युवक की मौत हो गई, जबकि दोस्त घायल हो गया। बरौला-जाफराबाद निवासी 28 वर्षीय अर्जुन सिंह पुत्र प्रमोद कुमार रविवार को अपने दोस्त सोनू के साथ बाइक से छर्रा स्थित अपनी ससुराल जा रहा था। तभी अतरौली-छर्रा रोड पर सामने से आ रही बाइक ने टक्कर मार दी।

हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें शहर के निजी अस्पताल में लाया गया। जहां अर्जुन ने दम तोड़ दिया। हादसे के बाद पत्नी दीप्ति व दो बच्चों समेत परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। अर्जुन पांच बहनों के बीच इकलौता भाई था। उधर, इगलास क्षेत्र के गांव हरजी का वांस निवासी 40 वर्षीय अमर सिंह एक माह पूर्व अपने साथी के साथ बाइक से गोरई गए थे। तभी किसी वाहन ने टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल होने पर जेएन मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया था। जहां रविवार देर रात अमर सिंह ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed