फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Youth gave up life after dispute with father-in-law

अलीगढ़ : ससुर से विवाद के बाद युवक ने दे दी जान

Sat, 04 Jul 2020 02:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 02:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Youth gave up life after dispute with father-in-law
महानगर के गांधी पार्क थाना क्षेत्र के अलीनगर निवासी एक युवक ने अपने ससुर से मिनी ट्रक को लेकर हुए विवाद से आहत होकर जान दे दी। मामले में मृतक की पत्नी ने पिता के खिलाफ पति को आत्महत्या
विज्ञापन

के लिए उकसाने की तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
मृतक वीरी सिंह निवासी अलीनगर, गांधी पार्क की पत्नी ममता ने बताया कि 2016 में पति ने फाइनेंस पर एक मिनी ट्रक खरीदा था, जिसे उन्होंने पिता को चलाने के लिए दे दिया था। पिता महेंद्र सिंह निवासी भोपतपुर गडराना, क्वार्सी की ट्रक को लेकर नीयत खराब हो गई और वह गाड़ी की किस्त जमा करने व उसे लौटने से मुकर गए। इसको लेकर पति व पिता के बीच कई बार कहासुनी भी हुई। ममता का आरोप है कि पिता उसके पति वीरी सिंह का मानसिक उत्पीड़न करने लगे। गुरुवार को पति ने फोन किया तो उन्होंने कई अपशब्द बोलते हुए गाड़ी लौटने और किस्त जमा करने से इंकार कर दिया। इस पर पति ने दोपहर में विषाक्त पदार्थ खा लिया।
विज्ञापन

परिवार वालों को हालत बिगड़ने पर मामले की जानकारी हुई। तत्काल उनको जेएन मेडिकल कालेज लेकर पहुंचे। वहां उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई। थाना गांधी पार्क इंस्पेक्टर मणिकांत शर्मा के मुताबिक मृतक का शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार वालों को सौंप दिया है। पत्नी की तहरीर के आधार पर मामले की जांच की जा रही है। जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed