फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh won the final match

अलीगढ़ ने मेरठ को तीन विकेट से हराकर जीता फाइनल मैच

Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Dec 2021 01:21 AM IST
विज्ञापन
Aligarh won the final match
क्रिकेट टूर्नामेंट में विजेता खिलाड़ियों के साथ अधिकारी। - फोटो : CITY OFFICE
45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ के मैदान पर खेली जा रही 22वीं अंतर वाहिनी पीएसी पश्चिमी जोन मुरादाबाद क्रिकेट प्रतियोगिता मेजबान 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ ने जीत ली। उप विजेता 6वीं वाहिनी आरआरएफ मेरठ की टीम रही। अलीगढ़ के हिमाचल सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया, जबकि मेरठ के आयुष को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच 45वीं वाहिनी पीएसी अलीगढ़ व 6वीं वाहिनी आरआरएफ मेरठ के बीच खेला गया। मेरठ के कप्तान ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला लिया। टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 121 रन बनाए। नितिन ने 21 रन बनाए। अलीगढ़ की तरफ से हिमाचल ने तीन विकेट झटके। जवाब में उतरी अलीगढ़ की टीम ने सात विकेट पर 122 रन बनाकर तीन विकेट से मुकाबला जीत लिया। हितेंद्र ने 18 रन, मनीष ने 26 रन की पारी खेली। इस तरह अलीगढ़ ने चल बैजयंती ट्राफी अपने नाम की। अलीगढ़ के हिमाचल सिंह को मैन ऑफ द टूर्नामेंट दिया गया, जबकि मेरठ के आयुष को मैन ऑफ द मैच दिया गया।
विज्ञापन

खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि मंडलायुक्त गौरव दयाल ने पुरस्कृत किया। इस अवसर पर सेनानायक अविनाश पांडेय, उप सेनानायक डॉ. मनोज कुमार, सहायक सेनानायक अरुण कुमार सिंह, शिविरपाल चंद्रभान सिंह, सहायक शिविर पाल विक्रम सिंह, सूबेदार सैन्य सहायक रविंद्र सिंह, कैलाश सिंह, नायक नानक चंद, आरक्षी राजेश कुमार, सत्यवीर सिंह आदि मौजूद रहे। संचालन फखरे आलम ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed