फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Woman's statement will be today, Inspector absconding

अलीगढ़ : आज होंगे महिला के बयान, इंस्पेक्टर फरार

Sun, 06 Dec 2020 12:17 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 06 Dec 2020 12:17 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Woman's statement will be today, Inspector absconding
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

क्वार्सी थाने में क्राइम ब्रांच के इंस्पेक्टर राकेश यादव पर दर्ज हुए दुष्कर्म के मामले में आरोपी की पुलिस ने तलाश शुरू कर दी है। इंस्पेक्टर अपने घर नहीं पहुंचा है। वहीं महिला को आज विवेचक बयान दर्ज कराने के लिए बुलाएंगे। इसके बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराने की औपचारिकता कराई जाएगी।
सासनी गेट इलाके की महिला एसपीओ ने यह मुकदमा क्वार्सी थाने में दर्ज कराया है। जिसमें इंस्पेक्टर पर आरोप है कि बेटी के दहेज उत्पीड़न के मुकदमे की विवेचना के नाम पर होटल में बुलाकर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। मामले में एसएसपी ने आरोपी इंस्पेक्टर को निलंबित करते हुए मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

इस मुकदमे की विवेचना कर रहे सीओ तृतीय अनिल समानिया ने बताया कि महिला को आज बयान दर्ज करने के लिए बुलाया जाएगा। इस दौरान महिला थाना और क्वार्सी थाना का महिला स्टाफ बयान दर्ज करेगा। इसके बाद न्यायालय में बयान दर्ज कराए जाएंगे। वहीं आरोपी निरीक्षक अपने घर नहीं पहुंचा है। हां, इतना पता चला है कि वह परिवार के संपर्क में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed