{"_id":"66dc2231cb12d2739104ef72","slug":"aligarh-will-get-15-new-roadways-buses-2024-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh News: रोडवेज को मिलेंगी 15 नई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh News: रोडवेज को मिलेंगी 15 नई बसें, यात्रियों को मिलेगी राहत
Sat, 07 Sep 2024 03:22 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 07 Sep 2024 03:22 PM IST
सार
अलीगढ़ परिक्षेत्र में 15 रूट ऐसे हैं, जहां बसों की कमी चल रही है। जहां या तो बसें बंद हो गई हैं अथवा वहां यात्रियों की संख्या के हिसाब से काफी कम बसें संचालित हो रही हैं। नई बसें मिलने के बाद यहां के यात्रियों को राहत मिलेगी।
विज्ञापन
यूपी रोडवेज बस
- फोटो : संवाद
विस्तार
यूपी रोडवेज के अलीगढ़ परिक्षेत्र को जल्द ही 15 नई बसें मिलेंगी। 100 बसों की मांग की गई थी, पर 15 बसें ही मिल पाईं हैं। इन बसों से यात्रियों को कुछ राहत तो मिलेगी।
विज्ञापन
अलीगढ़ परिक्षेत्र में सात डिपो आते हैं। स्थानीय अधिकारियों ने इस परिक्षेत्र की मांग को देखते हुए 100 बसों की जरूरत को लेकर प्रदेश मुख्यालय को मांग पत्र भेजा था। इस पर अब 15 बसें मिलने जा रही हैं। ये बसें जल्द ही आ जाएंगी। इससे उन रूटों के यात्रियों को राहत मिलेगी, जहां लंबे समय से बसों की कमी चली आ रही है।
विज्ञापन
अलीगढ़ परिक्षेत्र में 15 रूट ऐसे हैं, जहां बसों की कमी चल रही है। जहां या तो बसें बंद हो गई हैं अथवा वहां यात्रियों की संख्या के हिसाब से काफी कम बसें संचालित हो रही हैं। क्षेत्रीय प्रबंधक सत्येंद्र वर्मा ने बताया कि प्रदेश मुख्यालय से 100 बसों की मांग की गई थी। 15 बसें मिल रहीं हैं।
विज्ञापन