फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: When scolded for drug addiction, climbed on the pillar of the railway bridge to commit suicide, then landed in fear

अलीगढ़ : नशे की लत पर लगी डांट तो आत्महत्या करने रेलवे ब्रिज के पिलर पर चढ़ा, फिर डर कर उतरा

Wed, 25 Aug 2021 01:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Aug 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: When scolded for drug addiction, climbed on the pillar of the railway bridge to commit suicide, then landed in fear
रेलवे ट्रैक मीनाक्षी पुल के पिलर पर चढ़े युवक को उतारते आरपीएफ के जवान । - फोटो : CITY OFFICE
मैरिस रोड स्थित वजीर मंजिल निवासी नशे का आदी एक युवक आत्महत्या के इरादे से मंगलवार को मीनाक्षी पुल रोड ओवर ब्रिज के पिलर पर चढ़ गया। वह पिलर पर चढ़ने के बाद ऊंचाई, ट्रेनों की स्पीड और ओएचई लाइन में दौड़ रहे करंट से डर गया और वहीं लेट गया।
विज्ञापन

यह देख राहगीरों के होश उड़ गए। इसकी खबर जीआरपी, आरपीएफ व रेलवे कर्मियों के अलावा दमकल कर्मी को मिली तो सभी मौके पर आ गए। करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद नशे की हालात में ही युवक को पिलर से नीचे उतारा गया।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार सिविल लाइंस कोतवाली के मैरिस रोड स्थित वजीर मंजिल निवासी 19 वर्षीय चिंटू पुत्र गुड्डू नशे का आदी है। उसके पिता की मौत हो चुकी है। मंगलवार सुबह वह फिर से नशे में डगमगाता हुआ घर पहुंचा। मां व स्वजन ने उसे डांटा तो वह नाराज होकर मीनाक्षी पुल के पास आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

यहां पर वह अचानक रेलवे पिलर पर चढ़ गया और ऊपर जाकर बैठ गया। पिलर के दोनों ओर ओएचई की लाइन गुजर रही थी। किसी राहगीर ने उसको देख लिया, कुछ देर बाद खबर जीआरपी तक पहुंची। जीआरपी इंस्पेक्टर अब्दुल मोईज कुछ सिपाहियों और आरपीएफ कर्मियों के साथ आ गए।
मानमनौव्वल के बाद भी युवक नहीं उतरा। इस पर दमकल की मदद मांगी गई। इस बीच ओएचई लाइन का शट डाउन लिया गया। रेलवे के ओएचई मेंटेनेंस वैन को पुल के नीचे खड़ा किया गया और संयुक्त टीम ने मिलकर युवक को वहां से उतारा।

युवक ने बताया कि वह नशा करता है, जिसकी वजह से घर वाले उसे डांटते हैं। नाराज होकर वह आत्महत्या के इरादे से वहां पहुंचा था, लेकिन ऊंचाई देख कर डर गया। जीआरपी इंस्पेक्टर अब्दुल मोईज ने बताया कि युवक को उसके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed