{"_id":"61f58e09cddd33068f3db18d","slug":"aligarh-voters-should-vote-fearlessly-dm-city-office-news-ali2840925170","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : मतदाता भयमुक्त होकर करें मतदान : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : मतदाता भयमुक्त होकर करें मतदान : डीएम
विज्ञापन
विधानसभा चुनाव को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने के क्रम में शनिवार को जिला मजिस्ट्रेट सेल्वा कुमारी जे. ने इगलास विधानसभा क्षेत्र का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से आह्वान किया कि 10 फरवरी को निर्भय होकर स्वेच्छा से मतदान करें।
उन्होंने लोकतंत्र में वोट के महत्व को समझाया। कहा कि चुनाव में किसी भी व्यक्ति से डरने की जरूरत नहीं है और वे निर्भीक होकर मतदान करें। डीएम ने मथुरा बॉर्डर पर बैरियर पर पहुंचकर पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों की कार्यप्रणाली की जांच की।
जिला मजिस्ट्रेट ने प्राथमिक विद्यालय सहारा खुर्द, कांडली एवं साथिनी में चौपाल लगाकर मतदाताओं से कहा कि मतदान से पूर्व किसी भी प्रकार के प्रलोभन एवं दबाव में आए बिना भयमुक्त होकर मतदान करें। संवाद
विज्ञापन
एमएलसी चुनाव की चार फरवरी को
जारी होगी निर्वाचन की अधिसूचना
उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि उत्तर प्रदेश विधान परिषद के अलीगढ़-हाथरस के स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है। उन्होंने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर चुनाव की चार फरवरी को अधिसूचना जारी होगी।
11 फरवरी तक नामांकन व 14 फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच व 16 फरवरी को नाम वापसी की तिथि निर्धारित की गई है। उन्होंने बताया कि तीन मार्च को सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक मतदान कराया जाएगा। 12 मार्च को मतगणना होगी। संवाद
कोल विधानसभा के प्रत्याशी
निर्वाचन व्यय की जांच कराएं
कोल विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर व एसडीएम संजीव ओझा ने कहा कि प्रत्याशियों से नामांकन की तिथि से चुनाव परिणाम तक की घोषणा तक सभी निर्वाचन व्ययों का सही लेखा-जोखा रखना एवं उसका निरीक्षण कराना अनिवार्य है।
निर्वाचन व्यय लेख के निरीक्षण के लिए अपने निर्वाचन व्यय रजिस्टर, प्रत्याशी या उनके निर्वाचन एजेंट के हस्ताक्षर युक्त समस्त बिल एवं वाउचर आदि दस्तावेजों के साथ एडीएम न्यायिक के न्यायालय में उपस्थित होने के लिए कहा है। 30 जनवरी, तीन फरवरी एवं सात फरवरी को सुबह दस बजे से शाम पांच बजे तक जांच कराना अनिवार्य है। संवाद
1250 से अधिक मतदाताओं वाले
बूथों पर बनेंगे सहायक पोलिंग बूथ
पहले चरण में 10 फरवरी को होने वाले चुनाव के लिए जिले में 1250 से अधिक मतदाताओं वाले पोलिंग बूथों के सहायक बूथ बनाए जाएंगे। चुुनाव आयोग को भेजे गए प्रस्तावों को अनुमोदित कर दिया गया है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी राकेश कुमार पटेल ने बताया कि विधानसभा चुनाव में 1250 से अधिक मतदाताओं वाले मतदेय स्थलों पर बनाए गए सहायक मतदेय स्थलों के प्रस्तावों को भारत निर्वाचन आयोग ने अनुमोदित कर दिया है।