फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Two security guards deployed in the ward, the number of patients remained low

अलीगढ़ : वार्ड में दो सुरक्षा गार्ड तैनात, मरीजों की संख्या रही कम

Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Two security guards deployed in the ward, the number of patients remained low
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़।
विज्ञापन

पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में शुक्रवार को मरीज की मौत होने पर तीमारदारों व डॉक्टर-स्टाफ के बीच विवाद हो गया था। शनिवार को स्वास्थ्य सेवाएं सामान्य रूप से चलती रहीं, सुरक्षा की दृष्टि से वार्डों के बाहर होमगार्ड तैनात किए गए हैं। शनिवार को मरीजों की संख्या कम रही।
शुक्रवार सुबह अस्पताल में महिला मरीज की मौत पर परिजनों का डॉक्टर-स्टाफ के साथ विवाद हो गया था। यहां तक कि परिजनों ने डॉक्टर और स्टाफ की पिटाई तक कर दी थी, जिसके विरोध में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मी तीन घंटे तक हड़ताल पर रहे। अधिकारियों के समझाने के बाद स्वास्थ्य सेवाएं तो बहाल हो गईं।
विज्ञापन

लेकिन इस मामले में दोनों तरफ से एक-दूसरे से आरोप लगाते हुए तहरीर दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते कई मरीज अस्पताल से चले गए थे। शुक्रवार को जहां एक-एक बेड पर दो-दो या तीन-तीन मरीज भर्ती थे। शनिवार को कई बेड खाली रहे। सीएमएस डॉ अनुपम भास्कर ने बताया कि नौ वार्ड हैं, जिनमें दो वार्डों के बीच में एक-एक होमगार्ड को तैनात किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed