फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Traffic will be diverted in the city today

अलीगढ़ : शहर में आज डायवर्ट रहेगा यातायात

Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 01:00 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Traffic will be diverted in the city today
महानगर में रविवार को अग्रसेन शोभायात्रा और अध्यापक परीक्षा को लेकर यातायात डायवर्जन जारी किया गया है। इस दौरान शहर में बाहरी वाहनों के साथ-साथ अंदरूनी डायवर्जन भी लागू रहेगा। यह डायवर्जन सुबह आठ बजे से शोभायात्रा व परीक्षा समापन तक जारी रहेगा।
विज्ञापन

बाहरी डायवर्जन-
- एटा/कानपुर, आगरा/मथुरा, खैर/लोधा, दिल्ली/बुलंदशहर, अतरौली की ओर से आने वाले समस्त प्रकार के भारी वाहन (रोडवेज बस, प्राइवेट बस, मिनी बस) का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। सभी मार्गों पर वाहन शहर के बाहर बाईपास के रास्ते अपने गंतव्य स्थान पर जाएंगे।
विज्ञापन

आंतरिक डायवर्जन-
- शोभायात्रा प्रारंभ होने के समय कंपनीबाग से समस्त प्रकार के वाहन (ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) मालगोदाम/कबर कुत्ता तिराहे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शोभायात्रा प्रारंभ होने के समय बर्छी बहादुर कठपुला की तरफ समस्त प्रकार के वाहन (ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) रसलगंज चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
- मसूदाबाद से रसलगंज की तरफ आने वाले वाहन समस्त प्रकार के वाहन (ऑटो, ई-रिक्शा, चार पहिया वाहन) मसूदाबाद चौराहे से डायवर्ट किए जाएंगे।
- शोभायात्रा के प्रथम भाग के मालगोदाम तिराहे से मीरूमल चौराहे की तरफ मुड़ने पर किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन मालगोदाम तिराहे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
- मीरूमल चौराहे पर शोभायात्रा का प्रथम भाग पहुंचने से 10 मिनट पूर्व किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन पत्थर बाजार, बारहद्वारी, सराय हकीम, कनवरीगंज रेलवेरोड, मामूभांजा तिराहे की तरफ से मीरूमल चौराहे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।
- शोभायात्रा का प्रथम भाग आगरा रोड की तरफ पहुंचने पर किसी भी प्रकार का चार पहिया वाहन हाथरस अड्डे से मदारगेट, कम्पनीबाग बस अड्डे की तरफ नहीं आने दिया जाएगा।

- शोभायात्रा के मीरूमल पहुंचने पर अब्दुल करीम चौराहे से मीरूमल की तरफ कोई वाहन नहीं आने दिया जाएगा।
नो-ट्रैफिक जोन
- रसलगंज चौराहे से मालगोदाम तिराहे तक शोभायात्रा/हवन के प्रारंभ होने से सामप्ति तक नो-ट्रैफिक जोन रहेगा।
- प्रभारी निरीक्षक यातायात/क्वार्सी/गांधीपार्क/सासनीगेट व बन्नादेवी/कोतवाली को डायवर्जन पर पर्याप्त पुलिस बल लगाकर यातायात/डायवर्जन व्यवस्था सुनिश्चित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed