फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh topper Pragti in high school Ritu in Inter

UP Board: अलीगढ़ से हाईस्कूल में प्रगति, तो इंटर में रितु ने किया जिला टॉप, गांव की मेधा शहर पर पड़ी भारी

Tue, 25 Apr 2023 09:34 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: चमन शर्मा Updated Tue, 25 Apr 2023 09:34 PM IST
सार

इंटर में श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास की छात्रा रितु शर्मा ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है, उन्हें प्रदेश में सातवां स्थान हासिल हुआ है। हाईस्कूल में एसडीएस इंटर कॉलेज इगलास की छात्रा प्रगति चौधरी ने 95.83 अंकों के साथ जिला में पहला स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
Aligarh topper Pragti in high school Ritu in Inter
टीकाराम इंटर कॉलेज में यूपी बोर्ड कक्षा 10 का परिक्षा परिणाम आने पर खुशी मनाती छात्राएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

माध्यमिक शिक्षा विभाग ने हाईस्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। जिले में हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम 88.89 फीसदी रहा, जो वर्ष 2022 से दो फीसदी ज्यादा है। इसी तरह इंटर का परीक्षा परिणाम 70.28 फीसदी रहा जो वर्ष 2022 से 9 फीसदी कम है। इंटर में श्री विष्णु दत्त शर्मा इंटर कॉलेज इगलास की छात्रा रितु शर्मा ने 96.20 फीसदी अंकों के साथ जिला टॉप किया है, उन्हें प्रदेश में सातवां स्थान हासिल हुआ है। 

विज्ञापन

विज्ञापन

वहीं इंटर में आदर्श बाबू इंटर कॉलेज कमंडलपुर के छात्रा अजय कुमार 95.60 अंकों के साथ प्रदेश में 10वें स्थान पर रहे। जिले में उन्हें दूसरा स्थान मिला है। हाईस्कूल में एसडीएस इंटर कॉलेज इगलास की छात्रा प्रगति चौधरी ने 95.83 अंकों के साथ जिला में पहला स्थान हासिल किया है। रोहित यादव दूसरे स्थान पर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गांव की मेधा शहर पर पड़ी भारी
हाईस्कूल और इंटर के परिणाम में गांव की मेधा शहर पर भारी पड़ी। हाईस्कूल की टॉप टेन सूची में 16 विद्यालयों के छात्र-छात्राएं हैं। इनमें 13 छात्र-छात्राएं ग्रामीण अंचल से हैं। इंटर की टॉप टेन की सूची में 19 छात्र-छात्राएं हैं। इनमें 14 छात्र-छात्राएं ग्रामीण अंचल से हैं।

उत्तीर्ण प्रतिशत का उतार-चढ़ाव
अलीगढ़ जिले के उत्तीर्ण प्रतिशत में भी उतार-चढ़ाव देखा गया है। वर्ष 2023 में इंटर में प्रदेश में 66वें स्थान पर अलीगढ़ रहा। हाईस्कूल में प्रदेश में 50वें स्थान पर अलीगढ़ रहा।  वर्ष 2022 में इंटर में अलीगढ़ प्रदेश में 71वें स्थान पर था। हाईस्कूल में 50वें स्थान पर था। वर्ष 2020 में हाईस्कूल में अलीगढ़ प्रदेश में 54वें स्थान पर था। इंटर में इंटर में 75 वें स्थान पर था। वर्ष 2017 में अलीगढ़ हाईस्कूल में 9वें, 2018 में 38वें और 2019 में 55वें स्थान पर प्रदेश में था। वर्ष 2017 में अलीगढ़ इंटर में 55वें, 2018 में 72वें और 2019 में 75वें स्थान पर प्रदेश में था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed