{"_id":"6782513eedfa0d2ab00e6f62","slug":"aligarh-three-religious-heritages-will-be-protected-2025-01-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Aligarh: पौराणिक धरणीधर सरोवर सहित तीन धार्मिक धरोहर होंगी संरक्षित, शासन को भेजा प्रस्ताव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Aligarh: पौराणिक धरणीधर सरोवर सहित तीन धार्मिक धरोहर होंगी संरक्षित, शासन को भेजा प्रस्ताव
Sat, 11 Jan 2025 08:43 PM IST
चमन शर्मा
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: चमन शर्मा
Updated Sat, 11 Jan 2025 08:43 PM IST
सार
खैर के पथवारी मंदिर और हरदुआगंज के श्रीराम मंदिर का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वर्तमान में 1.16 करोड़ रुपये की लागत से गभाना के भूमियां बाबा और हरदुआगंज के पथवारी मंदिर में सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन
हरदुआगंज का श्रीराम मंदिर
- फोटो : संवाद
विस्तार
पौराणिक महत्व वाले बेसवां के धरणीधर सरोवर सहित अलीगढ़च जिले की तीन धार्मिक धरोहरों का संरक्षण किया जाएगा। प्रदेश सरकार की वंदन योजना के तहत धरणीधर सरोवर, खैर के पथवारी मंदिर और हरदुआगंज के श्री राममंदिर का सुंदरीकरण किया जाएगा। स्थानीय प्रशासन ने इसका प्रस्ताव शासन को भेजा है। शासन से बजट स्वीकृत होगा। वर्तमान में दो धार्मिक स्थलों भूमियां बाबा और हरदुआगंज पथवारी मंदिर पर सुंदरीकरण हो रहा है।
तहसील इगलास के कस्बा बेसवां स्थित धरणीधर सरोवर के संबंध में मान्यता है कि इसकी परिक्रमा लगाने से 84 कोस की परिक्रमा करने का पुण्य मिलता है। यह भी मान्यता है कि श्रीकृष्ण भगवान ने यहां पर लीला की। विश्वामित्र ने यज्ञ किया। श्रद्धालु यहां परिक्रमा व स्नान कर स्वयं का धन्य मानते हैं। अब यहां का सुंदरीकरण होगा।
इसी क्रम में खैर के पथवारी मंदिर और हरदुआगंज के श्रीराम मंदिर का भी प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। वर्तमान में 1.16 करोड़ रुपये की लागत से गभाना के भूमियां बाबा और हरदुआगंज के पथवारी मंदिर में सुंदरीकरण का कार्य चल रहा है। एडीएम प्रशासन पंकज कुमार के मुताबिक धार्मिक स्थलों के विकास के लिए वंदन योजना का संचालन नगर विकास विभाग द्वारा किया जा रहा है।