फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: There was a scuffle with the police who arrived to arrest Keshavdev

अलीगढ़ : केशवदेव को गिरफ्तार करने पहुंची पुलिस से हुई नोकझोंक-हाथापाई

Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 21 May 2022 11:51 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: There was a scuffle with the police who arrived to arrest Keshavdev
पंडित केशव देव की गिरफ्तारी करती पुलिस। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
ऊपरकोट जामा मस्जिद को लेकर सूचना मांगने के बाद आपत्तिजनक बयानबाजी कर भ्रष्टाचार विरोधी सेना के अध्यक्ष केशवदेव मुश्किल में फंस गए हैं। शनिवार को बयानबाजी संबंधी मुकदमे में पुलिस टीम उन्हें गिरफ्तार व नोटिस तामील करने पहुंची तो वह विरोध पर उतर आए।
विज्ञापन

इस दौरान वह खुद और उनका बेटा पुलिस से नोकझोंक व हाथापाई तक कर बैठे। मोहल्ले के लोग भी उनके समर्थन में खड़े थे। इसके चलते पुलिस को लौटना पड़ा। मामले में अब पुलिस ने एक और मुकदमा सरकारी कार्य में बाधा का दर्ज किया है।
विज्ञापन

बन्नादेवी इंस्पेक्टर रामकुंवर सिंह की ओर से केशव देव के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है, जिसमें धर्म विशेष व धर्मस्थल को लेकर आपत्तिजनक बयानबाजी का आरोप है। इसी मुकदमे में शनिवार को थाना पुलिस केशवदेव को गिरफ्तार करने पहुंची थी। इस दौरान वह खुद व उनका बेटा विरोध में उतर आए। भीड़ भी जुट गई। हंगामा, नोकझोंक के बीच हाथापाई तक हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

केशवदेव ने कहा कि किस वारंट के आधार पर गिरफ्तार करने आए हो। इसके चलते पुलिस न तो गिरफ्तार कर सकी और न नोटिस तामील करा सकी और लौट गई। इसके बाद पुलिस ने थाने में एक और मुकदमा दर्ज किया है। इधर, इस घटना के बाद दोपहर में खुद केशवदेव हिंदू संगठनों से जुड़े नेताओं संग थाने पहुंचे। थाना पुलिस ने उन्हें नोटिस तामील कराया। इस दौरान हिंदू संगठनों के नेताओं ने पुलिस की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताई।
- पुलिस केशवदेव को नोटिस तामील कराने गई थी, जहां उन्होंने विरोध किया और सरकारी कार्य में बाधा पैदा की। इस मामले में एक और मुकदमा दर्ज किया गया है।
- कुलदीप गुनावत, एसपी सिटी
केशव देव पर मुकदमा पूर्वाग्रह से प्रेरित : गौरव शर्मा
बजरंग बल की बैठक विभाग अध्यक्ष शेखर शर्मा की अध्यक्षता में हुई, जिसमें केशवदेव पर दर्ज मुकदमे की आलोचना की गई। इस दौरान अध्यक्ष गौरव शर्मा ने कहा कि उन पर पूर्वाग्रह से प्रेरित होकर मुकदमा दर्ज किया गया है।

अलीगढ़ प्रशासन यह तय करें कि जो जानकारी नगर निगम द्वारा दी गई है, वह गलत है या सही। बैठक में रितेश वर्मा, अमित भारद्वाज, अजय गुप्ता, गुलशन ठाकुर, राहुल गुप्ता, अजय सिंह, मोनू पंडित, नीरज, संजय सिंह, केशव कुमार, सुनील कुमार, सतीश मूर्ति, ऋतिक शिवाजी आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed