फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: There was a confluence of music, voice and style in the exhibition

अलीगढ़ : नुमाइश में साज, आवाज व अंदाज का हुआ संगम

Mon, 27 Dec 2021 02:06 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 02:06 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: There was a confluence of music, voice and style in the exhibition
नुमाइश कृष्णांजलि मंच पर पैगाम ए शिखर द्वारा कार्यक्र्तम में सम्मानित बच्चे। संवाद - फोटो : CITY OFFICE
राजकीय औद्योगिक एवं कृषि प्रदर्शनी की कृष्णांजलि नाट्यशाला में शरद पर्सनालिटी ग्रूमिंग सेंटर एसपीजीसी के तत्वावधान में शाइनिंग स्टार ऑफ अलीगढ़ कशिश 2022 कार्यक्रम का आयोजन हुआ। कार्यक्रम नवोदित प्रतिभाओं ने साज, आवाज और अंदाज के अद्भुत संगम से दर्शकों का मन मोह लिया। इस मौके पर महानगर के प्रतिष्ठित लोगों का सम्मान किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर मुख्य अतिथि राजीव अग्रवाल, पूर्व विधायक विवेक बंसल, भाजपा नेता मानव महाजन, पंकज धीरज व कार्यक्रम संयोजक व एसपीजीसी के निदेशक शरद गुप्ता ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन

सर्वप्रथम मां सरस्वती वंदना की प्रस्तुति पावनी गुप्ता व ज्योति सैनी ने दी। करण महाजन के मां कालरात्रि को समर्पित भक्ति गीत एवं मन भरेगा गीत का प्रस्तुतिकरण हुआ, जिसे बेहद सराहा गया। इसके बाद ग्रंथ राठी ने पियानो पर अपनी उंगलियों का जादू बिखेर कर श्रोताओं का मन मोह लिया। गौरांशी राठी ने गीत यह समां समां है यह प्यार का पियानो वादन पर बेहतरीन प्रस्तुति दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नन्हें सितारे पार्थ शर्मा के अद्भुत नृत्य पर जनसमूह नाचने पर मजबूर हो गया। इसी क्रम में कनिष्का शर्मा के गीत झूम झूम झूम बाबा पर लोग झूमने लगे। शाइनिंग स्टार पावनी गुप्ता के गीत जरूरी था को श्रोताओं ने बहुत पसंद किया तो ज्योति सैनी के गीत रात बाकी बात बाकी और दम मारो दम पर उपस्थित जनसमूह मस्त हो गया।

कार्यक्रम के अंत में शरद पर्सनालिटी ग्रूमिंग सेंटर की तरफ से जय सक्सेना, विष्णु कुमार बंटी, हेमंत जैन, पंकज धीरज, नीलम सक्सेना, रोशनआरा, काजल धीरज, डॉ अंशु सक्सेना, आस्था शर्मा, डॉ धीरेंद्र सिंह, इंजीनियर चंद्र भूषण शर्मा, कर्मेंद्र वार्ष्णेय, अर्चना फौजदार, चारू चौहान, राजीव द्विवेदी, तिलक राज, प्रवीर सक्सेना, किरण सक्सेना, संजय जैन, सुनील जैन, रश्मि आनंद, राज सक्सेना, मोहम्मद जा़बिर, सोनू, सारिका एवं कशिश सहगल का सम्मान किया गया।

नुमाइश कृष्णांजलि मंच पर अलीगढ़ कल्चरल क्लव द्वारा पद्मश्री रविंद्र जैन सप्तरंग कार्यक्र्तम म?

नुमाइश कृष्णांजलि मंच पर अलीगढ़ कल्चरल क्लव द्वारा पद्मश्री रविंद्र जैन सप्तरंग कार्यक्र्तम म?- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed