फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The process of employing migrant workers starts

अलीगढ़ : प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने की प्रक्रिया शुरू

Thu, 11 Jun 2020 08:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 11 Jun 2020 08:06 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: The process of employing migrant workers starts
प्रवासी मजदूर। - फोटो : CITY OFFICE
लॉकडाउन में विभिन्न प्रदेशों से लौटे प्रवासी श्रमिकों को रोजगार उपलब्ध कराने का काम शुरू हो गया है। कासिमपुर पावर हाउस प्रतिनिधियों ने 54 श्रमिकों में से 16 श्रमिकों का साक्षात्कार के आधार पर चयन कर लिया है। इनमें से 15 श्रमिकों को 15 जून को जिलास्तर पर आयोजित कार्यक्रम में नियुक्ति पत्र प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन

प्रवासी श्रमिकों को रोजगार के संबंध में हुई समीक्षा बैठक में यह जानकारी देते हुए उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान ने बताया कि कासिमपुर पावर प्लांट के प्रतिनिधि द्वारा 89 प्रवासी श्रमिकों की पहचान कर 57 कामगारों का साक्षात्कार के माध्यम 16 श्रमिकों का चयन किया गया है। प्लांट द्वारा अन्य की भी स्क्रीनिंग की जा रही है। शीघ्र ही औपचारिकताएं पूर्ण कर नियुक्ति की जाएगी। जनपद में स्थापित सीमेंट इकाइयों द्वारा आश्वासन दिया गया कि उनके द्वारा भी प्रवासी श्रमिकों को नियोजित किया जाएगा। लघु उद्योग भारती एवं कोणार्क पाइप द्वारा भी प्रवासी श्रमिकों को रोजगार प्रदान करने का आश्वासन दिया गया। उपायुक्त उद्योग ने बताया कि 15 जून को मुख्यमंत्री द्वारा प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देने के कार्य का शुभारंभ किये जाने के दौरान जनपद स्तर पर प्रवासी श्रमिकों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये जाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न रोजगारपरक योजनाओं के लाभार्थियों को ऋण एवं टूल किट वितरित किये जाएंगे।
विज्ञापन

डीएम ने मांगा उद्यमियों से सहयोग
प्रवासी श्रमिकों को अधिक से अधिक संख्या में रोजगार उपलब्ध कराये जाने के लिए डीएम ने उद्यमियों से सहयोग मांगा है। उन्होंने उद्यमियों से ट्रेड व आवश्यकतानुसार कामगारों के रिक्त पदों की सूची प्रशासन को उपलब्ध कराये जाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कलक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय उद्योग बंधुओं की बैठक में डीएम चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि कोविड-19 संक्रमण के चलते औद्योगिक इकाइयां लंबे समय तक बंद रही हैं। यहां के कामगार बाहर अपने घर चले गये हैं तो कुछ ने गैर प्रांतों से भी जनपद में वापसी की है। उद्योग फिर से रफ्तार पकड़ सकें, इसके लिये केंद्र सरकार द्वारा जहां आर्थिक पैकेज की घोषणा की गयी है। श्रमिकों को रोजगार देने के लिये स्किल मैपिंग का कार्य प्रगति पर है। उद्यमी ट्रेड एवं आवश्यकतानुसार श्रमिकों की मांग सूची तैयार कर उपायुक्त उद्योग को शीघ्र सौंप दें ताकि मांग के अनुरूप कुशल, अनुभवी एवं दक्ष कामगार श्रमिक उपलब्ध कराये जा सकें।

मुख्य विकास अधिकारी अनुनय झा ने बताया कि 94 ट्रेड्स में स्किल मैपिंग का निर्धारण किया गया है। उन्होंने उद्यमियों से आग्रह किया कि वह मानवीय संवेदना के आधार पर स्थानीय कामगारों को अधिक से अधिक रोजगार मुहैया कराएं। इस मौके पर बड़ी संख्या में उद्यमी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed