फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The heads of villages with more than 95 percent Kovid vaccination will be honored

अलीगढ़ : 95 प्रतिशत से अधिक कोविड टीकाकरण वाले गांवों के प्रधान होंगे सम्मानित

Mon, 25 Oct 2021 01:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 25 Oct 2021 01:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: The heads of villages with more than 95 percent Kovid vaccination will be honored
95 प्रतिशत से अधिक कोविड टीकाकरण वाले गांवों के प्रधानों को सम्मानित किया जाएगा। 95 प्रतिशत से अधिक टीकाकरण होने पर पर गांव को ‘प्रथम डोज संतृप्त गांव’ एवं दोनों डोज पूर्ण होने पर ‘कोविड सुरक्षित गांव’ घोषित किया जाएगा।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश शासन के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद ने समस्त जिलाधिकारी एवं मुख्य चिकित्साधिकारी को पत्र लिखकर कोविड-19 टीकाकरण कार्यक्रम के सुदृृढ़ीकरण के लिए कलक्टर मॉडल - 2.0 लागू करने का निर्देश दिया है। 19 अक्तूबर 2021 तक प्रदेश में लगभग 65 प्रतिशत लाभार्थियों को प्रथम डोज एवं 19 प्रतिशत लाभार्थियों को द्वितीय डोज से आच्छादित किया जा चुका है।
विज्ञापन

भारत द्वारा 100 करोड़ कोविड-19 टीकाकरण के लक्ष्य को प्राप्त करने में प्रदेश का 12.23 करोड़ डोज का योगदान है। कोविड टीकाकरण अभियान की दैनिक प्रगति की समीक्षा के बाद रणनीतिकारों ने वर्तमान रणनीति के साथ ही अतिरिक्त प्रयास की आवश्यकता जताई है। द्वितीय डोज टीकाकरण को वरीयता देते हुए शत-प्रतिशत टीकाकरण का लक्ष्य है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- शासन के निर्देश के अनुसार टीकाकरण की तैयारी शुरू कर दी गई है। अलीगढ़ में अब तक 19.95 लाख से अधिक लोगों को टीका लग गया है। दोनो डोज लगवाने वालों की संख्या 4.41 लाख है।
- डॉ. आनंद उपाध्याय, सीएमओ
ऐसा होगा आकलन
- सभी राजस्व ग्रामों में कोविड-19 वैक्सीन की प्रथम डोज आच्छादन का आंकलन लेखपालों से कराया जाए
- आकलन के अनुरूप ग्रामों को तीन श्रेणियों में बांटा जाएगा। 95 प्रतिशत या अधिक प्रथम डोज, 80 से 95 तक प्रतिशत प्रथम डोज, 80 प्रतिशत से कम प्रथम डोज।
- 95 प्रतिशत से अधिक एवं 80 से 95 प्रतिशत टीकाकरण वाले गांवों को प्राथमिकता पर संतृप्त किया जाए।
- ब्लाक स्तरीय टास्क फोर्स की साप्ताहिक एवं दैनिक बैठक, समीक्षा।
- 95 प्रतिशत से अधिक उपलब्धि वाले ब्लाकों को प्रथम डोज संतृप्त ब्लाक का दर्जा।
- 1 नवंबर 2021 से कलस्टर मॉडल-2.0 के अनुरूप गतिविधियों का सुचारू रूप से संचालन।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed