फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The doors of the Sai temple at Sarsaul will remain closed for now.

अलीगढ़़ : अभी बंद ही रहेंगे सारसौल स्थित साईं मंदिर के कपाट

Tue, 09 Jun 2020 08:09 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 09 Jun 2020 08:09 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: The doors of the Sai temple at Sarsaul will remain closed for now.
शहर के प्रमुख मंदिरों में सारसौल स्थित श्री साईं मंदिर भी शामिल है। सोमवार से जहां शहर के अन्य प्रमुख मंदिरों के कपाट खुल गए हैं। वहीं सारसौल स्थित श्री साईं मंदिर के कपाट खुलने में अभी समय लगेगा। मंदिर समिति ने इस संबंध में भी बैठक की, जिसमें निर्णय लिया गया कि शिरडी साईं मंदिर की तर्ज पर मंदिर को खोला जाएगा। जब तक आंतरिक रूप से ही पूजा पाठ और भोग प्रसाद लगता रहेगा।
विज्ञापन

मंदिर प्रबंध समिति के अध्यक्ष धर्म प्रकाश अग्रवाल ने बताया कि विगत दिनों मंदिर खोलने को लेकर कार्यकारिणी की बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें निर्णय लिया गया है कि अभी कपाट बंद ही रहेंगे। शिरडी साईं मंदिर के कपाट खुलने पर ही यहां भी भक्तों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। धर्मप्रकाश अग्रवाल ने बताया कि कोरोना संक्रमण काल जल्द ही समाप्त हो जाएगा। साईं की कृपा से सभी लोग जल्द स्वस्थ होने लग जाएंगे। उन्होंने भक्तों से आग्रह किया है कि लॉकडाउन खुला है, लेकिन सतर्कता भी जरूरी है। ऐसे में भीड़ भाड़ वाली जगहों से बच के रहें। मास्क का उपयोग और सैनिटाइजेशन को जीवन में अपना लें। साईं मंदिर में आंतरिक पूजा पाठ चल रहा है। प्रबंध सचिव राजकुमार गुप्ता व प्रवक्ता पंकज धीरीज ने कहा कि भले ही भक्तों के लिए मंदिर के कपाट नहीं खोले गए हैं। लेकिन श्री साईं की महिमा अपरंपार है। घर से रहकर प्रार्थना करें। सबकुछ जल्द ही अच्छा होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed