फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The daughter was molested, if the police did not catch her, she took revenge by killing her

अलीगढ़ : बेटी को छेड़ा था, पुलिस ने नहीं पकड़ा तो हत्या कर ले लिया बदला

Tue, 05 Jul 2022 11:49 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 05 Jul 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: The daughter was molested, if the police did not catch her, she took revenge by killing her
गांव नगला हिमाचल में किशोरी से छेड़खानी के आरोपी रजनेश की हत्या के एक आरोपी को पुलिस ने मंगलवार सुबह गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी के पास से हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद हुआ है। इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि अभी दो आरोपी फरार हैं, उनकी तलाश की जा रही है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि रजनेश ने उसकी बेटी के साथ छेड़खानी की थी। पुलिस उसे पकड़ नहीं पा रही थी। इसलिए उसकी हत्या कर बेइज्जती का बदला लिया है।
विज्ञापन

गांव नगला हिमाचल में किशोरी से छेड़खानी के आरोपी रजनेश (29) को गांव के बाहर खाली खेत में पीट - पीटकर मार डाला था। सोमवार की सुबह खेत में उसका शव पड़ा मिला था। मृतक के भाई ने छेड़खानी की रिपोर्ट दर्ज कराने वाली किशोरी के पिता और दो चाचा के विरुद्ध हत्या करने की नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर जितेंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार सुबह मुखबिर ने सूचना दी कि हत्या का आरोपी किशोरी का पिता धर्मकांटे के पास खड़ा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उसे दबोच लिया। उसके पास से आरोपी रजनेश की हत्या में प्रयुक्त डंडा भी बरामद हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस की कार्रवाई से खफा था किशोरी का पिता
आरोपी किशोरी के पिता ने बताया कि 16 जून को रजनेश ने उसकी बेटी के साथ घर में घुसकर मारपीट व छेड़खानी की थी। थाने में पांच दिन चक्कर काटने के बाद 21 जून को आरोपी के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया। उसके बाद भी पुलिस आरोपी को पकड़ नहीं पा रही थी।

बेटी से छेड़खानी करने वाला खुलेआम घूम रहा था। पुलिस की कार्रवाई से खफा होकर किशोरी के पिता ने अपने भाइयों के साथ मिलकर रजनेश की हत्या की योजना बनाई। रविवार रात रजनेश खेत पर सोता हुआ मिल गया। तभी अपने दोनों भाइयों के साथ मिलकर डंडे पीट-पीटकर उसकी हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed