फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: The accused who made the photo viral injured the mother and sons, an angry teenager committed suicide

Aligarh : फोटो वायरल करने वाले आरोपी ने मां-बेटों को किया घायल, क्षुब्ध किशोरी ने दी जान

Sat, 14 Dec 2024 02:01 AM IST
दुष्यंत शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Sat, 14 Dec 2024 02:01 AM IST
सार

गांव के ही एक युवक ने एक साल पहले उसके फोटो वायरल कर दिए थे, इसके बाद वह 13 दिसंबर को ही गांव में लौटा। इस दौरान वह किशोरी के घर के आसपास ही बाइक से चक्कर लगा रहा था, जिसका विरोध करने उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हमला किया।

विज्ञापन
Aligarh: The accused who made the photo viral injured the mother and sons, an angry teenager committed suicide
खुदकुशी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

दादों थाना क्षेत्र के गांव कसेर में 13 दिसंबर देर रात मां और भाइयों को पीटे जाने से क्षुब्ध किशोरी ने घर में फंदे पर लटककर जान दे दी।

विज्ञापन


पुलिस का कहना है कि गांव के ही एक युवक ने एक साल पहले उसके फोटो वायरल कर दिए थे, इसके बाद वह 13 दिसंबर को ही गांव में लौटा। इस दौरान वह किशोरी के घर के आसपास ही बाइक से चक्कर लगा रहा था, जिसका विरोध करने उसने अपने रिश्तेदारों के साथ मिलकर हमला किया।
विज्ञापन


आरोपी युवक की बहन की ससुराल किशोरी के पड़ोस में है। बताया जा रहा है कि एक साल पहले गांव में ही रहता था। तब उसने किशोरी के फोटो खींच लिए थे और उन्हें वायरल कर दिया। आरोपी के मोबाइल में फोटो भी मिले थे। किशोरी के परिवार के विरोध पर उसे गांव से भगा दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

13 दिसंबर को वह गांव कसेर में एक शादी में शामिल होने के लिए आया और किशोरी के घर के बाहर तेज रफ्तार पर बाइक घुमा रहा था। इसी का विरोध करने पर दोनों पक्षों के बीच मारपीट हो गई। किशोरी के परिजनों का आरोप है कि युवक, उसके बहनोई और रिश्तेदारों ने उन पर हमला कर दिया। बेटों को बचाने आई मां को भी पीटा। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने चारों को छर्रा के सरकारी अस्पताल भेज दिया। घर पर किशोरी अकेली थी और मां व भाइयों को पीटे जाने क्षुब्ध होकर उसने फंदा लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। दूसरे पक्ष से भी दो लोगों के घायल होने की बात सामने आ रही है।

गांव कसेर में एक लड़के को लेकर दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था। इसमें दोनों पक्षों से छह लोग घायल हुए हैं, जिनमें एक पक्ष के चोटें अधिक हैं। किशोरी को लगा कि उसकी वजह से मां और भाइयों की पिटाई हुई है, इसलिए उसने फंदे पर लटककर जान दे दी है। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। - मुकेश चंद उत्तम, एसपी देहात।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed