{"_id":"612934e68ebc3e7c29220f6e","slug":"aligarh-tempo-travelers-walking-three-km-to-reach-the-city-city-office-news-ali2717196144","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : शहर में आने के लिए तीन किमी पैदल चल रहे टेंपो यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : शहर में आने के लिए तीन किमी पैदल चल रहे टेंपो यात्री
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
शहर में आम यातायात के साधन टेंपो के संबंध में की गई नई व्यवस्था के बाद राहगीरों को समस्या से जूझना पड़ रहा है। आगरा रोड पर टेंपो को बाईपास इंटरचेंज पर और मथुरा रोड पर बाईपास ओवर ब्रिज पर रोक दिया जाता है। इसके बाद सासनी गेट चौराहे तक की करीब ढाई किलोमीटर की दूरी यात्रियों को पैदल तय करनी पड़ रही है।
इस संबंध में स्थानीय लोगों ने कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह को अवगत कराया है। कांग्रेस नेता गजेंद्र सिंह कहते हैं कि प्रशासन को कोई भी फैसला लेने से पहले उसके कारण उत्पन्न होने वाली स्थिति के बारे में भी सोचना चाहिए।
सवारियां झगड़ा करती हैं कि हमें सासनी गेट चौराहे से इतना पहले क्यों उतारा जा रहा है। जब हम उन्हें बताते हैं कि ऐसी व्यवस्था की गई है। हम यहीं तक जा सकते हैं, तो वह पैसे देने में आनाकानी करते हैं। इस बात को लेकर सवारियों से नोकझोंक होती है। हम यात्रियों की तकलीफ समझते हैं। हमारे साथ अभद्रता भी होती है। - प्रताप सिंह, टेंपो चालक
विज्ञापन
मथुरा रोड पर तीन किलोमीटर पहले ही उतार दिया जा रहा है। जबकि किराया पूरा दे रहे हैं। अब 3 किलोमीटर की दूरी या तो पैदल तय करनी पड़ रही है या फिर किसी वाहन चालक से गुहार करनी पड़ रही है कि वह वहां तक छोड़ दें। यही हाल सासनी गेट चौराहे से इगलास की तरफ टेंपो पकड़ने के लिए है। - इंद्र सिंह लोधी, यात्री