फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Tappal police arrested eight liquor smugglers in encounter

अलीगढ़ : मुठभेड़ में टप्पल पुलिस ने आठ शराब तस्कर दबोचे

Sat, 13 Mar 2021 11:29 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 13 Mar 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Tappal police arrested eight liquor smugglers in encounter
अलीगढ़ : अलीगढ़ के टप्पल में पुलिस कस्टडी में पकड़े गए शराब तस्कर और उनके कब्जे से बरामद शराब। - फोटो : TAPPAL
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, टप्पल (अलीगढ़)।
विज्ञापन

टप्पल पुलिस ने शुक्रवार की रात करीब साढ़े आठ बजे हरियाणा बार्डर पर रपटा पुल के समीप मुठभेड़ में तीन कार सवार आठ शराब तस्करों को मुठभेड़ के दौरान दबोच लिया। तीनों कारों से हरियाणा की 24 पेटी देसी शराब बरामद हुई है। शराब तस्कारों के पास से तीन तमंचे भी मिले हैं। यह शराब होली और पंचायत चुनाव में खपाने के लिए लाई जा रही थी।
रपटा पुल पर चेकिंग के दौरान पलवल की ओर से बलेनो, सेंट्रो व स्विफ्ट डिजायर को आता देखकर पुलिस टीम ने रुकने का इशारा किया। पुलिस के अनुसार शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने की कोशिश करते हुए भागे। इस पर रपटा पुल से टीम ने पीछा कर लिया और हामिदपुर तिराहे पर तैनात दूसरी टीम को अलर्ट कर दिया। दोनों टीमों ने चारों ओर से तीनों गाड़ियों में सवार शराब तस्करों को घेर लिया। पुलिस के अनुसार इस पर शराब तस्करों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। बल प्रयोग कर पुलिस ने तीनों गाड़ियों में सवार शराब तस्करों को पकड़ लिया। अदालत के आदेश पर आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

दबोचे गए शराब तस्कर
मनवीर उर्फ मन्नू निवासी हामिदपुर थाना टप्पल़, सतवीर निवासी नीमका थाना झाझर हरियाणा, नवीन निवासी फरमाना थाना खरखौदा सोनीपत हरियाणा, नवीन निवासी सापला रोहतक हरियाणा, परमजीत निवासी बराहना थाना दुजाना हरियाणा, योगेश उर्फ बबलू निवासी मेदीपुर मुरथल सोनीपत हरियाणा, धर्मवीर निवासी खरखौदा सोनीपत हरियाणा, नीरज निवासी हामिदपुर थाना टप्पल।
विज्ञापन
विज्ञापन

यह हुआ बरामद
मनवीर उर्फ मन्नू के पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस, सतवीर के पास से एक तमंचा 315 बोर, एक खोखा व दो कारतूस, नवीन के पास से एक तमंचा 315 बोर व दो कारतूस और एक खोखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed