फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Supply of dirty water in Sarai Lavaria, people are falling ill

अलीगढ़ : सराय लवरिया में गंदे पानी की हो रही आपूर्ति, लोग पड़ रहे बीमार

Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 08 Apr 2022 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Supply of dirty water in Sarai Lavaria, people are falling ill
सराय लवरिया में पाइप लाइन से आ रहे गंदे पानी को देखते नगर आयुक्त गौरांग राठी। विज्ञप्ति - फोटो : CITY OFFICE
सराय लवरिया एवं आसपास के कई मोहल्ले (वार्ड 8) के लोग पिछले आठ महीने से गंदा पानी पी रहे हैं। इससे लोगों में आक्रोश है। बार-बार शिकायत के बाद भी जनता की समस्या दूर नहीं हुई। भीषण गर्मी में परेशानी बढ़ गई है। सूचना पर पहुंचे नगर आयुक्त ने स्थिति का जायजा लिया और समस्या का समाधान कराने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

पाइप लाइन में लीकेज की वजह से घरों में गंदे पानी की आपूर्ति हो रही है। यह समस्या पिछले आठ महीने से है। स्थानीय निवासी अरुण कुमार गौतम ने इसकी शिकायत जल निगम एवं नगर निगम के अधिकारियों से कई बार कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हुआ।
विज्ञापन

भीषण गर्मी में लोग स्वच्छ पानी के लिए तरस रहे हैं। दूषित पानी पीकर मुकेश कुमार, योगेश कुमार, गौरव सावंत और सुनील कुमार आदि बीमार पड़ चुके हैं। लोग दूसरे घरों से पानी मांग कर या खरीदकर पी रहे हैं। दो मंजिला घरवालों को ज्यादा परेशानी हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लीकेज पाइप लाइन को बदलने के निर्देश
नगर आयुक्त गौरांग राठी बृहस्पतिवार को सराय लवरिया में पहुंचे और दूषित जल के स्रोत का पता लगाने की कोशिश की। पुराने कनेक्शन की पाइप लाइन में लीकेज समस्या का मूल कारण है। उन्होंने महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा को क्षेत्र की 30 साल पुरानी व लीकेज पाइप लाइन बदलने का निर्देश दिया।
अधिशासी अभियंता जल निगम पंकज रंजन को सराय लवरिया में अमृत योजना के अंतर्गत डाली गई पेयजल लाइन को तत्काल चालू कराने के निर्देश दिए। जलकल विभाग को रोजाना कम से कम 100 पेयजल कनेक्शन चेक करने का लक्ष्य रखा है। नगर आयुक्त ने लोगों से आग्रह किया कि जिन लोगों ने पुराने कनेक्शन लाइन छोड़ दिए हैं और बंद नहीं करवाएं हैं, वह स्वत: ही जनहित में बंद करवा दें ताकि शुद्ध पेयजल आपूर्ति हर घर में पहुंच सके।
नगर आयुक्त के निर्देश के बाद दौड़े कर्मचारी
नगर आयुक्त गौरांग राठी के निर्देश के बाद विभाग के कर्मचारी रैंडम कनेक्शन चेक करने सराय लवरिया एवं मामू भांजा में पहुंचे। सराय लवरिया में 80 और मामू भांजा में 100 पेयजल कनेक्शन चेक किया गया। महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा ने बताया कि आठ कनेक्शन में लीकेज मिला, जिसको ठीक कराकर पेयजल आपूर्ति व्यवस्था सुचारु कराई गई।
रजा नगर में बिजली की समस्या, पानी को तरस रहे लोग
क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर में बिजली व्यवस्था चरमरा गई है। मच्छर काट रहे हैं और बीमारी फैलने का खतरा है। इसकी वजह से लोगों में काफी आक्रोश है। स्थानीय निवासी इमरान मलिक, आसिफ खान, इब्राहिम अली, जाकिर हुसैन, दानिश मिनाज खान, शबाब खान एवं सलमान आदि ने बताया कि क्षेत्र में चार ट्रांसफार्मर की जरूरत है और दो से आपूर्ति हो रही है।
लोड अधिक है और तार जर्जर हो चुके हैं, जो कभी भी टूट कर गिर सकते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रमजान के महीने में लोग बैठकर रात काट रहे हैं। मच्छर काट रहे हैं और बीमारियों का खतरा है। पानी के लिए लोग तरस रहे हैं। उन्होंने कहा कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो अलीगढ़ नगर सब स्टेशन उपखंड अधिकारी कार्यालय लाल डिग्गी का घेराव करेंगे और धरना-प्रदर्शन करने को मजबूर होंगे।
लाखों की आबादी को स्वच्छ जल उपलब्ध नहीं
महानगर में लाखों की आबादी को स्वच्छ जल उपलब्ध कराने में नगर निगम नाकाम साबित हो रहा है। सराय लवरिया के साथ ही मामू भांजा, जयगंज, मानिक चौक, बेगमबाग, पला रोड, खिरनीगेट, कृष्णापुरी, गोपालपुरी, सराय सुल्तानी, बारहद्वारी, महावीरगंज, श्यामनगर सहित महानगर के कई इलाकों में पेयजल एवं दूषित पेयजल की समस्या है।
भुजपुरा में पानी को लेकर प्रदर्शन
भुजपुरा स्थित सैनी वाली गली में दूषित पानी की आपूर्ति से आक्रोशित लोगों ने सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। पार्षद के आश्वासन पर लोग शांत हुए। भुजपुरा में महीनों से पानी की समस्या है। शिकायत के बावजूद समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो रहा है।

भीषण गर्मी एवं रमजान के महीने में दूषित पानी की आपूर्ति से स्थानीय लोगों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को लोग सैनी लॉज के पास सड़क जाम कर प्रदर्शन किया। मुस्ताक अब्बासी ने बताया कि पार्षद के आश्वासन के बाद लोग वापस आ गए। उन्होंने कहा कि पाइप लाइन से दूषित जल की आपूर्ति हो रही है। आसपास में स्थित हैंडपंप खराब हैं। अली, नसरीन, अब्दुल रहमान, शकील एवं परवीन आदि मौजूद थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed