{"_id":"60e0b5598ebc3ebf53791ff7","slug":"aligarh-sp-candidate-archana-yadav-s-bail-seized-city-office-news-ali267195895","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ : सपा प्रत्याशी अर्चना यादव की जमानत जब्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ : सपा प्रत्याशी अर्चना यादव की जमानत जब्त
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
जिला पंचायत अध्यक्ष के चुनाव में सपा प्रत्याशी अर्चना यादव अपनी जमानत भी न बचा सकीं। जमानत बचाने के लिए उन्हें कुल मतों का एक चौथाई वोट पाना जरूरी था। मगर, वह सिर्फ आठ वोट ही पा सकीं, जबकि उन्हें 12 वोट जमानत बचाने के लिए चाहिए थे।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद के लिए सपा व भाजपा प्रत्याशियों ने नामांकन किया था। इन्होंने दोनों ने नामांकन के साथ 10 हजार रुपये जमानत राशि भी जमा की थी। निर्वाचन कार्यालय से जुड़े अफसरों के मुताबिक जमानत बचाने के लिए कुल पड़े वोटों का एक चौथाई मत पाना जरूरी होता है। सपा की अर्चना यादव को 12 वोट प्राप्त करने थे। मगर, वह महज आठ वोट ही पा सकीं। 2015 के अध्यक्ष पद के चुनाव में भी बसपा ने सपा की जमानत जब्त कराई थी। ब्यूरो