फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Solver gang... three teams gathered in search of absconding gang

अलीगढ़ : सॉल्वर गैंग...तीन टीमें जुटी फरार गैंग की तलाश में

Sun, 28 Nov 2021 12:36 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 12:36 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Solver gang... three teams gathered in search of absconding gang
एसटीएफ मेरठ यूनिट व बन्नादेवी पुलिस द्वारा पकड़े गए यूपी दरोगा भरती परीक्षा के सॉल्वर गैंग के सरगना सहित सात सदस्य अभी फरार हैं। इनकी तलाश में सीओ द्वितीय की अगुवाई में पुलिस की तीन टीमें सरगर्मी से लगी हुई हैं। पुलिस ने इनकी रिश्तेदारियों से लेकर, दोस्तों और परिचितों तक को रडार पर ले रखा है। प्रयास है कि अगले दो दिन में इस पूरे रैकेट को सामने लाकर सॉल्वर गैंग से जुड़े हर सवाल का जवाब सामने लाया जाए।
विज्ञापन

एसटीएफ के इनपुट पर पुलिस व एसटीएफ की संयुक्त टीम ने बृहस्पतिवार देर रात महर्षि गौतम इंटर कॉलेज के पीछे गायत्री नगर के एक मकान से तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। इनमें मकान स्वामी, इंटरनेट लगाने वाला युवक व कॉलेज के सेंटर का इंचार्ज शामिल हैं।
विज्ञापन

इन तीनों से मिली जानकारी पर सरगना सहित सात लोगों के नाम सामने आए। इनमें सरगना योगेंद्र खैर के नारायणपुर का रहने वाला है। जांच में पता चला है कि योगेंद्र ने ही यह पूरा रैकेट खड़ा किया। योगेंद्र ने ही आवेदकों से पेपर सॉल्व कराने की डील की और बाकी उसके सॉल्वर साथी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ द्वितीय मोहसिन खान का कहना है कि मामले में एसएसपी के निर्देशन में तीन टीमों का गठन किया गया है। यह टीमें सातों फरार आरोपियों की तलाश में जुटी हैं। लगातार दबिश दी जा रही हैं। टीमों ने परिवारों से लेकर दोस्तों, परिचितों व रिश्तेदारों तक को रडार पर ले रखा है।

प्रयास किया जा रहा है कि दो दिन में यह गैंग हाथ में लग जाए। ताकि इस गैंग से जुड़े सभी सवालों का जवाब मिल जाए। सीओ बताते हैं कि इस गैंग से जुड़े अभी तमाम सवालों के जवाब तलाशने हैं। ये सभी जवाब गैंग की गिरफ्तारी पर ही मिलेंगे। फिलहाल पकड़े गए तीनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed