फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Soldiers change tires in seclusion on Yamuna Expressway

अलीगढ़: यमुना एक्सप्रेस वे पर एकांत में सिपाहियों ने बदलवाया टायर

Mon, 16 Nov 2020 12:15 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 16 Nov 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Soldiers change tires in seclusion on Yamuna Expressway
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन

यमुना एक्सप्रेस वे पर फिरोजाबाद से गाजियाबाद लौट रहे एक परिवार को अकेले लौटते समय जो यूपी पुलिस के कर्मचारियों की ओर से जो मदद मिली है, उसे वे कभी भूल नहीं पाएंगे। इस मदद को लेकर उन्होंने खुद मीडिया को पत्र भेजकर पुलिसकर्मियों का आभार व्यक्त किया है।
इस विषय में अनूप कुमार दुबे ने जानकारी दी है कि वे 13 नवंबर को फिरोजाबाद से गाजियाबाद अपनी कार में सवार होकर परिवार के साथ लौट रहे थे। तभी टप्पल क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेस वे पर अचानक कार का टायर पंक्चर हो गया। इस पर उन्होंने साइड में गाड़ी लगाकर जेवर टोल के मैनेजर को खबर दी। उन्होंने उधर से भरोसा दिया कि 15 मिनट में आपके पास मदद आएगी।
विज्ञापन

इसी बीच वहां से बाइक पर दो व्यक्ति आए और उन्होंने खुद का परिचय देवी लाल व संदीप पाठक के रूप में देते हुए बताया कि वे यूपी-122 की गाड़ी पर बतौर सिपाही सेवारत हैं और ड्यूटी पर जा रहे हैं। उन्होंने वहां हमारे रुकने का कारण पूछा और खुद मदद को तैयार हो गए। वह हमारी गाड़ी की स्टेपनी में पहले हवा भरवाने गए और वे लौट ही रहे थे कि इसी बीच यमुना एक्सप्रेस वे की टीम वहां पहुंच गई। इसके बाद ही यह सिपाही हमें उनके सुपुर्द छोड़कर वहां से रवाना हुए। इस दौरान उनकी 3 साल की बेटी बुरी तरह डरी रही। इस पूरे वाकये पर उन्होंने सिपाहियों की बेहद तारीफ की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed