फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh : Seven people infected, including the child of a repeat business family of Kanwariganj

अलीगढ़ : कनवरीगंज के रिपिट कारोबारी परिवार का बच्चा सहित सात लोग संक्रमित

Mon, 22 Jun 2020 12:57 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jun 2020 12:57 AM IST
विज्ञापन
Aligarh : Seven people infected, including the child of a repeat business family of Kanwariganj
कोरोना वायरस। - फोटो : CITY OFFICE
कनवरीगंज के रिपिट कारोबारी परिवार का एक सात साल का बच्चा सहित कुल सात लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए गए हैं। अब जनपद में कोरोना वायरस से संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 383 तक पहुंच गई है।
विज्ञापन


कोरोना वायरस से रविवार को छह लोग संक्रमित पाए गए हैं। संक्रमित लोगों में कनवरीगंज के रिपिट कारोबारी के परिवार को सात साल का बच्चा है। इस परिवार में दो लोगों की मौत हो चुकी है और 6 से अधिक लोग संक्रमित है। बच्चे के पिता अतरौली के कोविड हॉस्पिटल में भर्ती है। इसके अतिरिक्त सराय हकीम निवासी नगर निगम का 47 वर्षीय पैरोकार एवं उसका 30 वर्षीय भतीजा कोरोना संक्रमित हैं। पैरोकार की पत्नी पहले से ही संक्रमित हैं और दिल्ली के एक निजी हॉस्पिटल में भर्ती हैं।
विज्ञापन


इसके अतिरिक्त अतरौली के कोविड हॉस्पिटल में तैनात 18 वर्षीय युवक पहले से क्वारंटीन है, किशनपुर का 26 वर्षीय युवक एवं टप्पल के गांव रेना का 20 वर्षीय युवक संक्रमित हैं। इसके अलावा लक्ष्य नगर कॉलोनी का 25 वर्षीय युवक की जांच रिपोर्ट मथुरा के एक अस्पताल से पॉजिटिव आई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन



जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने बताया कि संक्रमित लोगों को अस्पताल में भर्ती एवं परिजनों को क्वारंटीन कराने की कार्रवाई चल रही है।  संक्रमित लोगों के घर के एरिया का सील कर नगर निगम द्वारा सैनिटाइज किया जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed