फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Seven more people infected with Corona virus

अलीगढ़ : कोरोना वायरस से सात और लोग संक्रमित

Wed, 24 Jun 2020 02:17 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: अलीगढ़ ब्यूरो Updated Wed, 24 Jun 2020 02:17 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Seven more people infected with Corona virus
कोरोना वायरस - फोटो : अमर उजाला

जनपद में कोरोना वायरस का संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सोमवार को हुई जारी हुई 28 संक्रमितों की सूची के बाद मंगलवार को कुछ राहत मिली है। महज सात मरीज सामने आए हैं। इनमें एडीए कॉलोनी, नगर निगम कॉलोनी, जट्टारी, रामबाग कॉलोनी, रमेश विहार एवं आदर्शनगर से सात मरीज निकले हैं। संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 419 तक पहुंच गई है।

विज्ञापन


स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बताया कि रामघाट रोड एडीए कॉलोनी से 39 वर्षीय युवक एवं 64 वर्षीय बुजुर्ग महिला संक्रमित पाई गई है। नगर निगम कॉलोनी की 42 वर्षीय महिला, रामबाग गली नंबर 2 के 48 वर्षीय व्यक्ति, रामेश विहार कॉलोनी के 57 वर्षीय व्यक्ति एवं सासनीगेट आवास विकास कॉलोनी के आदर्शनगर के 46 वर्षीय व्यक्ति भी संक्रमित हैं।
विज्ञापन


बनियापाड़ा, जट्टारी के 42 वर्षीय व्यक्ति भी कोरोना वायरस की चपेट में आ गए हैं। संक्रमित लोगों को कोविड हॉस्पिटल में भेजने की तैयारी चल रही है। परिजनों को क्वारंटीन किया जा रहा है और संपर्क में आए लोगों का नमूना लेने को निर्देशित किया गया है। नगर निगम द्वारा एरिया को सील कर सैनिटाइज किया जा रहा है। सीएमओ डॉ.बीपी कल्याणी ने संक्रमितों की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोरोना मीटर-
-419 मरीज अब तक पाए गए जिले में(इनमें कुछ मरीज अन्य शहरों में संक्रमित घोषित हुए हैं)
-26 मरीजों की अब तक हो चुकी मौत(जयगंज की महिला आगरा में संक्रमित हुई थी, दिल्ली में मौत)
-155 करीब मरीज स्वस्थ होकर घर गए हैं
-227 सक्रिय मरीज अभी हैं शेष

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed