{"_id":"614a2baf8ebc3eb6d97d33bd","slug":"aligarh-s-bhumi-singh-selected-in-up-u-19-women-s-cricket-team-city-office-news-ali2738049142","type":"story","status":"publish","title_hn":"अलीगढ़ की भूमि सिंह का यूपी अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अलीगढ़ की भूमि सिंह का यूपी अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में चयन
विज्ञापन
भूमि सिंह
- फोटो : CITY OFFICE
अलीगढ़ की बेटी भूमि सिंह ने उत्तर प्रदेश अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम में शामिल होकर शहर का नाम रोशन किया है। पिछले दिनों कानपुर में बीसीसीआई द्वारा कैंप का आयोजन किया गया था। यहीं पर भूमि सिंह का चयन प्रदेश की अंडर-19 महिला क्रिकेट टीम के लिए हुआ। भूमि सिंह के पिता अमित सिंह मशीन व्यापारी हैं और कांग्रेस नेता हैं।
वह अलीगढ़ में बन्नादेवी क्षेत्र में टाइगर लॉक परिसर के सामने दर्शन विहार कॉलोनी में रहती हैं। अलीगढ़ में वह एएसएफ क्रिकेट एकेडमी में प्रशिक्षण ले रही हैं। बेटी की इस उपलब्धि पर परिवार में हर्ष का माहौल है। भूमि सिंह इस समय गुजरात के राजकोट में बीसीसीआई द्वारा आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में खेल रही हैं।
मध्यम तेज गति की गेंदबाज और बल्लेबाज भूमि सिंह के पिता अमित सिंह ने बताया कि उनकी बेटी अब तक प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग ले चुकी हैं। बीसीसीआई द्वारा टीम में चयन होने के बाद भूमि सिंह सहित 23 सदस्य पूरी टीम को कानपुर से लखनऊ ले जाया गया और यहां से फ्लाइट के माध्यम से टीम राजकोट पहुंची। भूमि सिंह के प्रशिक्षण और अन्य प्रकार की खेल आवश्यकताओं का खर्चा अब बीसीसीआई ही उठा रही है।