फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Roadways are not getting passengers due to fear of Corona

अलीगढ़ : कोरोना के खौफ से रोडवेज को नहीं मिल रहे यात्री

Wed, 10 Jun 2020 08:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 08:30 PM IST
विज्ञापन
Aligarh: Roadways are not getting passengers due to fear of Corona
गांधी पार्क बस स्टैंड पर यात्रियों के इंतजार में बस परिचालक। - फोटो : CITY OFFICE
अनलाक जोन में एक जून से भले ही रोडवेज बसों का संचालन शुरू हो गया हो, लेकिन कोरोना का खौफ यात्रियों पर हावी है। हालात की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वर्तमान में मात्र 30 फीसदी लोड फैक्टर से बसें चल रही हैं। कमाई भी मात्र 2.50 लाख रुपये प्रति दिन रह गई है। इससे रोडवेज प्रशासन के सामने अपने खर्चे भी पूरा करना चुनौती बन गया है।
विज्ञापन

कोरोना से पहले के आंकड़े
-मुख्य रूट-अलीगढ़-देहरादून, अलीगढ़-बरेली, अलीगढ़-कानपुर, अलीगढ़-दिल्ली, अलीगढ़-नोएडा
-कुल बसें संचालित-675 प्रतिदिन
-दो डिपो-बुद्ध विहार व अलीगढ़ डिपो
-कमाई-प्रति डिपो करीब 14 लाख
कोरोना लॉकडाउन के बाद
-कुल बसें संचालित-90
-बुद्ध विहार डिपो-45
-अलीगढ़ डिपो-45
-कमाई-प्रति डिपो 2.50 लाख
क्या बोले यात्री
-गाजियाबाद से कानपुर जा रहा हूं। एक घंटे से बस अड्डे पर बस यात्रियों के इंतजार में खड़ी है। कंडक्टर बोल रहे हैं कि जब तक पांच सवारी नहीं मिलेंगी, तब तक बस नहीं चलेगी।
विज्ञापन

सुरेंद्र, यात्री निवासी गाजियाबाद
-काम से गाजियाबाद आया था। अब कानपुर वापस लौट रहा हूं। गाजियाबाद से दो घंटे के इंतजार के बाद बस चली थी। अब अलीगढ़ में भी इसे एक घंटा हो गया है। पता नहीं कब चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कमल, यात्री निवासी कानपुर
लॉक डाउन में लोड फैक्टर मात्र 30 फीसदी रह गया है। इससे रोडवेज की कमाई तो दूर खर्चा भी नहीं निकल पा रहा है।
परवेज खान, क्षेत्रीय प्रबंधक अलीगढ़ रोडवेज परिक्षेत्र
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed