फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh: Rain in the city, humid in the countryside

अलीगढ़ : शहर में बारिश, देहात में उमस

Sun, 19 Jul 2020 01:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2020 01:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh: Rain in the city, humid in the countryside
बारिश में गुजरता व्यक्ति। - फोटो : CITY OFFICE
सुबह से जबरदस्त उमस के बीच कुछ देर के लिए बूंदाबांदी से लोगों को राहत मिली, लेकिन बूंदाबांदी जल्द ही बंद हो गई, इस हल्की सी रिमझिम से जमीन की गर्मी भाप बन ऊपर उठी और जबरदस्त में बदल गई। जिससे लोगों को उमस भरी गरमी ने परेशान किया। इस दौरान अधिकांश लोग पसीने से तरबतर रहे। लॉकडाउन के कारण बाजारों में तो भीड़ नहीं थी लेकिन घरों में गरमी ने परेशान कर दिया, उप पर बिजली की कटौती ने भी छकाया। शहर में कुछ स्थानों पर सुबह कुछ देर के लिए बारिश हुई, इसके बाद बंद हो गई। उम्मीद थी कि दिन में अच्छा पानी बरसेगा, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।
विज्ञापन

एएमयू के भूगोल विभाग के सीनियर प्रो. अतीक अहमद ने बताया कि अभी मूसलाधार बारिश के लिए पश्चिमी उत्तर प्रदेश में पर्याप्त दबाव नहीं बन पा रहा है, जिसकी वजह से इधर बारिश कम है। इससे उल्ट देश के कुछ राज्यों में बाढ़ के हालात बने हैं। जिससे वहां के लोग परेशान हैं। उन्होंने बताया कि मौसम विभाग के पूर्वानुमान और वातावरण में बन रहे हालात इशारा कर रहे हैं कि रविवार, सोमवार और मंगलवार को बारिश हो सकती है। इसके बाद गरमी होगी फिर जुलाई के आखिरी दिनों में अलीगढ़ सहित आसपास के इलाकों में बारिश शुरू होगी, जो अगस्त और सितंबर में और बढ़ जाएगी।
विज्ञापन

-शनिवार को अधिकतम तापमान 36, आद्रता 66 फीसदी और हवा 7 से 8 किमी की रफ्तार पर रही।
-आद्रता बहुत अधिक और हवा की रफ्तार बहुत कम होने के कारण उमस बढ़ गई थी।
-रविवार को पारा 34 डिग्री तक रहने का अनुमान बूंदाबांदी के साथ बारिश की संभावना।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed