{"_id":"6186ced7234d88422712c09f","slug":"aligarh-public-furious-over-killing-of-cattle-trader-uproar-for-compensation-city-office-news-ali277545819","type":"story","status":"publish","title_hn":"पशु व्यापारी की हत्या पर भड़की पब्लिक, मुआवजे के लिए जाम-हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पशु व्यापारी की हत्या पर भड़की पब्लिक, मुआवजे के लिए जाम-हंगामा
विज्ञापन
कलाम खां की मौत के बाद हड्डी गोदाम चौराहे पर लगाये गये जाम के दौरान खड़े एसपी सिटी, सिटी मजिस्ट्रे?
- फोटो : CITY OFFICE
महानगर में सिविल लाइंस के मैरिस रोड चौराहे पर शुक्रवार रात रोडरेज की वारदात में पशु व्यापारी की हत्या पर शनिवार को जमकर हंगामा हुआ। मुआवजे व कार्रवाई की मांग करते हुए परिवार व समर्थकों में सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव मोहल्ले में पहुंचने पर आक्रोश भड़क उठा। इस दौरान पहले एंबुलेंस घेरकर हंगामा किया और हाथ मारकर शीशे तक तोड़ दिए।
फिर शव के दफन के लिए जाते समय कुछ देर ख्वाजा चौक पर और बाद में काफी देर तक हड्डी गोदाम चौराहे पर शव रखकर जाम लगा दिया। दस बजे से शुरू हुआ घटनाक्रम दो बजे अधिकारियों के उचित मुआवजे के आश्वासन पर शांत हुआ। तब शव को दफन के लिए कब्रिस्तान ले जाया गया। इस दौरान इलाके में काफी तनावपूर्ण व गहमागहमी भरा माहौल रहा।
देहली गेट ख्वाजा चौक के हनीफ खां के सबसे छोटे बेटे 35 वर्षीय पशु व्यापारी कमाल खां की शुक्रवार रात करीब साढ़े दस बजे उस समय हत्या कर दी गई, जब वे अपनी बीट कार से छोटे बेटे ढाई वर्षीय अबुजर व पड़ोसी किशोर को लेकर घूमने निकले थे। इसी बीच रोडरेज में कार सवार नशे में धुत युवक ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
इसके बाद रात में ही शव को पोस्टमार्टम केंद्र पर भेजा गया, जहां तड़के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद सुबह 9 बजे के करीब शव उनके घर पहुंचाया गया। जहां एंबुलेंस को घेरकर पब्लिक ने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान हाथ मारकर एंबुलेंस के शीशे तक तोड़ दिए। किसी तरह पुलिस प्रशासनिक टीम ने शव एंबुलेंस से निकलवाकर घर में पहुंचवाया।
इसके बाद जब करीब 11 बजे शव दफन के लिए कब्रिस्तान जाने लगा तो फिर कई सैकड़ा की संख्या में पब्लिक एकत्रित हो गई और शव को पहले ख्वाजा चौक पर कुछ देर रखा, फिर हड्डी गोदाम चौराहे पर रखकर जाम लगा दिया। यहां पुलिस प्रशासन विरोधी नारेबाजी के बीच पब्लिक व परिवार की ओर से 50 लाख मुआवजे, मकान, नौकरी आदि की आवाज उठी। लोगों की दलील थी कि कमाल की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसलिए बच्चों के लिए मुआवजे की व्यवस्था की जाए।
इस बीच सिटी मजिस्ट्रेट, एसपी सिटी के अलावा मेयर मो.फुरकान, पूर्व विधायक जफर आलम, जमीरउल्लाह, समाजसेवी हाजी राशिद, सपा महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोषी, सपा नेता सलमान शाहिद, युवजन सभा अध्यक्ष आमिर आबिद आदि पहुंच गए। दो घंटे तक चले समझाने बुझाने के दौर के बाद कमाल के भाई मो.शान की ओर से प्रशासन को मुआवजे संबंधी लिखित आवेदन दिया गया, जिस पर सिटी मजिस्ट्रेट की ओर से भरोसा दिलाया गया कि शासन में यह पत्र भेजा जाएगा।
वहां से उचित मुआवजा व बच्चों की पढ़ाई की व्यवस्था कराई जाएगी। तब जाकर करीब दो बजे जाम खुला और शव को दफन के लिए ले जाया गया। इस मौके पर काफी संख्या में भीड़ मौजूद रही। वहीं सुरक्षा व यातायात के लिहाज से शहर के सभी सीओ, कई थानों का फोर्स भी मौजूद रहा और जाम लगने वाले मार्ग पर बैरीकेड लगाकर यातायात डायवर्ट किया गया।
आज डीएम से मिलने जाएगा परिवार
हंगामा प्रदर्शन के दौरान जिलाधिकारी से मुलाकात का मुद्दा भी उछला। जिस पर अधिकारियों की ओर से तय किया गया कि आज वे शव को दफन की प्रक्रिया पूरी करें। रविवार को जिलाधिकारी से उनकी मुलाकात कराई जाएगी। इस तरह अब रविवार को परिवार डीएम से मिलने जाएगा।

हड्डी गोदाम चौराहे पर कलाम खां की मौत के बाद शव रखकर जाम लगाते लोग। संवाद- फोटो : CITY OFFICE