{"_id":"5f188e2d8ebc3e63887e257b","slug":"aligarh-pt-deen-dayal-hospital-doctor-molests-corona-positive-woman-arrest-city-office-news-ali2393212164","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसीएम द्वितीय की सूझबूझ लाई रंग, भागने से पहले ही दबोचा अश्लील हरकत करने वाला डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसीएम द्वितीय की सूझबूझ लाई रंग, भागने से पहले ही दबोचा अश्लील हरकत करने वाला डॉक्टर
Thu, 23 Jul 2020 03:32 AM IST
अलीगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
Published by: अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 23 Jul 2020 03:32 AM IST
विज्ञापन
आरोपी डॉ. तुफैल
- फोटो : अमर उजाला
दीन दयाल अस्पताल में कोरोना पॉजिटिव महिला के साथ छेड़खानी की खबर मिलते ही जिला प्रशासन में खलबली मच गई। मगर, एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने मामले को संभाले रखा। उन्होंने पुलिस, प्रशासन के अलावा अन्य किसी को इस बात की भनक नहीं लगने दी।
विज्ञापन
इधर, छेड़खानी कर फरार हुए डाक्टर को पकड़ने के लिए सब लोग हाथ पैर फेंकते हुए उसका मूल पता मालूम करने में जुटे थे। तभी एसीएम द्वितीय ने पुलिस की एक टीम को चुपचाप समद रोड स्थित आनंद होटल में ठहरे, डॉक्टरों के पास भेज दिया। यह दाव सफल हुआ। डा. तुफैल अहमद होटल में ही था। वह अपना सामान पैक कर भागने की तैयारी में था। पुलिस ने उसे वहां से दबोच लिया। इसके बाद सीधे उसे अस्पताल लाया गया। यहां पीड़िता ने उसकी पहचान कर ली। इसके बाद पुलिस उसे थाने ले गई।
विज्ञापन
एसीएम द्वितीय रंजीत सिंह ने बताया कि महिला के साथ डॉक्टर ने चेकिंग के नाम पर रात में भी छेड़खानी की थी। इसके सीसीटीवी फुटेज भी हैं। मगर, युवती को तब इस बात का आभास नहीं हुआ था कि डॉक्टर गंदी नियत से उसके अंगों को छू रहा है। महिला की नासमझी को डॉक्टर मौन सहमति समझने लगा। इसी के चलते वह हर रोज नियमित तौर पर सुबह आठ बजे होने वाले विजिट को सुबह 6:45 पर ही करने पहुंच गया था।
विज्ञापन
इधर, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह ने कहा कि डॉ. तुफैल ने इस प्रकार का घिनौना कृत्य कर धरती के भगवान माने जाने वाले डॉक्टरी के पेशे पर दाग लगाया है। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। दीन दयाल के सीएमएस से डॉक्टर के संबंध में रिपोर्ट मांगी है। उनकी रिपोर्ट आते ही उसे शासन को भेजा जाकर डॉक्टर पर सख्त से सख्त विभागीय कार्रवाई के लिए लिखा जाएगा।