फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh police action

Aligarh News: विधानसभा का पास लगाने पर स्कॉर्पियो सीज, वाहन स्वामी पर केस

Thu, 01 Oct 2026 09:08 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 01 Oct 2026 09:08 AM IST
विज्ञापन
Aligarh police action
पुलिस द्वारा सीज की गई स्कॉर्पियो गाड़ी स्रोत पुलिस
अलीगढ़। सिविल लाइन थाना पुलिस ने चेकिंग के दौरान वाहन पर अनधिकृत रूप से उत्तर प्रदेश विधानसभा का पास और स्टीकर लगाए जाने के मामले में कार्रवाई की है। पुलिस ने स्कॉर्पियो को सीज कर वाहन स्वामी के खिलाफ केस दर्ज किया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार गुरुवार को सेंट्रल प्वाइंट चौराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान सफेद रंग की स्कॉर्पियो (UP 81 DD 9551) को रोककर जांच की गई। वाहन पर “उत्तर प्रदेश विधानसभा विधायक MLA 689” अंकित पास स्टीकर लगा मिला। पुलिस ने वाहन के दस्तावेज और पास लगाने के संबंध में जानकारी मांगी, लेकिन वाहन स्वामी मुकीद अली पुत्र लियाकत अली निवासी हाथीडूबा दोदपुर कोई संतोषजनक जवाब या संबंधित दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सके। सी ओ सर्वम सिंह के मुताबिक पुलिस ने वाहन को सीज करते हुए मुकीद अली के खिलाफ केस दर्ज किया है। मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed