फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Liquor case woman reached dm office with for day old girl and says her father died due to poisonous liquor

अलीगढ़ जहरीली शराब कांड: चार दिन बच्ची को लेकर डीएम ऑफिस पहुंची महिला, बोली-इस बच्ची का गुजारा कैसे होगा

Sun, 30 May 2021 11:51 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़ Published by: शाहरुख खान Updated Sun, 30 May 2021 11:51 PM IST
सार

डीएम ऑफिस 12 परिवारों के लोग आए थे, इन सभी का आरोप था कि अधिकारियों ने संदिग्ध मौत होने के बाद भी मृतकों का जबरन अंतिम संस्कार करा दिया, ताकि मौतों का आंकड़ा कम हो सके। 
 

विज्ञापन
Aligarh Poisonous Liquor case woman reached dm office with for day old girl and says her father died due to poisonous liquor
डीएम ऑफिस पहुंचे पीड़ित परिवार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ जिले में जहरीली शराब से हुई मौत के आंकड़ों को लेकर अलग-अलग बयान आ रहे हैं। रविवार को जहरीली शराब कांड में अपने पति को खो देने वाली महिला अपनी चार दिन दुधमुंही बच्ची को लेकर डीएम ऑफिस पहुंची। उसने बताया कि बिटिया के पिता और उसके पति की मौत जहरीली शराब से हुई है, लेकिन अधिकारी इसको नहीं मान रहे हैं। 
विज्ञापन


जबरन उनका अंतिम संस्कार करा दिया गया। अब उसके पास कोई सहारा नहीं है। इस बच्ची का भरण पोषण कैसे होगा। यहां 12 परिवारों के लोग आए थे, इन सभी का आरोप था कि अधिकारियों ने संदिग्ध मौत होने के बाद भी मृतकों का जबरन अंतिम संस्कार करा दिया, ताकि मौतों का आंकड़ा कम हो सके। 
विज्ञापन


पंचनामा तक नहीं भरवाया गया। ये सभी लोधा थाना इलाके के उन गांवों के लोग हैं, जहां 27 मई को शराब से मौत होने का सिलसिला जारी हुआ था। इस थाना क्षेत्र के 4 गांव में ही 25 से ज्यादा लोगों की मौत होना बताया जा रहा है। मृतकों के परिजनों का कहना था कि सभी परिवार रोजाना दिहाड़ी कर किसी तरह से गुजारा कर रहे थे, अब कमाने वाले ही चले गए तो गुजारा कैसे होगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


कलक्ट्रेट में जब जिलाधिकारी से इनकी मुलाकात नहीं हो सकी तो इनमें से कुछ पीडि़त एडीएम प्रशासन के पास पहुंचे। एडीएम प्रशासन इस प्रकरण में मजिस्ट्रेटी जांच कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सोमवार को आएं और मजिस्ट्रेटी जांच में अपने साक्ष्य प्रस्तुत करें। 

देर रात पूर्व विधायक जमीरउल्लाह ने बताया कि एडीएम प्रशासन ने इन परिवारों से जान गंवाने वाले लोगों की जानकारी मांगी है। जिसमें आधार कार्ड, राशन कार्ड, गांव के प्रधान की गवाही अहम रहेगी। इधर, लोधा थाना पुलिस ने भी गांव वालों से मामले की तहरीर मांगी है। जिसके आधार पर उनकी मदद की जा सके।

गौर हो कि सपा और बसपा के नेताओं ने लोधा ब्लाक के इन्हीं 12 लोगों की सूची प्रशासन को सौंपी है, जिनके शवों का पोस्टमार्टम कराए बिना ही अंतिम संस्कार करा दिया गया। पूर्व सपा विधायक हाजी जमीरउल्लाह और बसपा जिलाध्यक्ष रतनदीप सिंह ने इसकी सूची जिलाधिकारी को भेज कर ऐसे मामलों में भी कृषक दुर्घटना योजना के तहत पांच लाख रुपये का मुआवजा देने की मांग की है।

बिना पोस्टमार्टम के अंतिम संस्कार होने वालों की सूची
अंग्रेज खां पुत्र लियाकत खां 37 वर्ष ग्राम रायट
वाहिद खां पुत्र असद अली 37  वर्ष ग्राम रायट
मुकेश कुमार पुत्र गौरी सिंह 39 वर्ष ग्राम रायट
सुरेश पुत्र रामेश्वर 35 वर्ष ग्राम रायट
मुनीर खां पुत्र अकबर खां 33 वर्ष ग्राम रायट
आस मोहम्मद पुत्र लाल मोहम्मद 45 वर्ष ग्राम रायट
राजवीर पुत्र निरंजन लाल ग्राम भानौली
दशरथ पुत्र रामजीलाल ग्राम अंडला
देवेश पुत्र महेश चंद्र शर्मा ग्राम अंडला
छोटेलाल पुत्र मोहनलाल ग्राम सुजापुर
बच्चू पुत्र नानकचंद्र ग्राम सुजापुर
जयपाल पुत्र चुन्नी लाल ग्राम फतेहपुर
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed