फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh poisonous liquor case death continues on fourth day too number of deceased increases

अलीगढ़ शराब कांड: मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई करने वाली फैक्टरी का मालिक गिरफ्तार, 80 पहुंचा मृतकों का आंकड़ा

Mon, 31 May 2021 01:37 PM IST
प्राची प्रियम अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़
अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़ Published by: प्राची प्रियम Updated Mon, 31 May 2021 01:37 PM IST
सार

अलीगढ़ में जहरीली शराब का प्रकोप अभी भी जारी है। लगातार चौथे दिन भी लोग शराब के असर से मर रहे हैं। आज मौत का आंकड़ा बढ़कर 80 पहुंच गया है। वहीं शराब फैक्टरी में मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई करने वाली फैक्टरी का भंडाफोड़ कर लिया गया है।

विज्ञापन
Aligarh poisonous liquor case death continues on fourth day too number of deceased increases
जहरीली शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अलीगढ़ शराब कांड में मरने वालों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। घटना के चौथे दिन भी जहरीली शराब से लोग मर रहे हैं। तीसरे दिन 15 मौतों के बाद आज यानी सोमवार को अबतक 9 और लोगों की मौत हो चुकी है। सोमवार को अलीगढ़ के थाना महुआखेड़ा धनीपुर में दो लोगों की, क्वार्सी क्षेत्र के चंदनिया में चार लोगों की और तीन अन्य की जहरीली शराब पीने से मौत हुई। इसी के साथ जहरीली शराब के सेवन से मरने वालों की संख्या का आंकड़ा 80 पहुंच गया है।

विज्ञापन


मालूम हो कि जिला प्रशासन द्वारा अभी तक मौत के इस तांडव को रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं। बल्कि प्रशासन लगातार आंकड़े छिपाने में जुटा है। जिलाधिकारी ने मौतों को लेकर आधिकारिक पुष्टि करने के बजाय कहा है कि अब पोस्टमार्टम रिपोर्टों के अध्ययन के बाद ही यह तस्वीर साफ की जा सकेगी जहरीली शराब से जिले में कितनी मौत हुई हैं। फिलहाल पोस्टमार्टम कराए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई करने वाला कारोबारी गिरफ्तार
अलीगढ़ शराब कांड में सोमवार को बड़ा खुलासा हुआ है। जांच के दौरान पता चला कि जहरीली शराब की फैक्टरी में मिथाइल अल्कोहल की सप्लाई तालानगरी की शयाई व सैनेटाइजर फैक्टरी से हुई थी। यह फैक्टरी शहर के नामचीन कारोबारी विजेंद्र कपूर की है। छापेमारी में इस फैक्टरी से 203 कंटेनर इथाइल व मिथाइल मिला है। फेक्ट्री को फिलहाल सील कर लिया गया है। मामले में कारोबारी कपूर व एक अन्य को गिरफ्तार किया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेजने की तैयारी है।

मालूम हो कि 28 मई को करसुआ ठेके से लिए गए शराब के क्वार्टर की मेरठ में जांच हुई थी। इसमें शराब में मिथाइल अल्कोहल मिले होने की पुष्टि हुई थी। आबकारी अधिकारियों ने की इसकी पुष्टि की थी कि इसी रसायन से जिले में मौत हो रही है।

अलीगढ़ के कमिश्नर गौरव दयाल ने कहा कि अवैध शराब का निर्माण करने वाली दो और फैक्टरियों को कल शाम से अब तक पकड़ा गया है और कारोबारियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इसमें जितने लोग शामिल थे उनकी संपत्ति की भी जांच की जाएगी।

सीएमओ ने की सिर्फ 28 मौतों की पुष्टि
जितने भी शवों के पोस्टमार्टम शराब कांड से जोड़कर हो रहे हैं, उनकी सभी की रिपोर्ट संकलित की जा रही हैं। चार दिन में अब तक 28 मौतें शराब के सेवन से होना स्पष्ट हुआ है। बाकी की रिपोर्ट पर संदेह है। 

हो सकता है कि अन्य मौत भी शराब के सेवन से हुई हों। मगर उनके विषय में आगरा विधि विज्ञान प्रयोगशाला से रिपोर्ट मिलने के बाद ही कहा जा सकेगा कि मौत किस वजह से हुई है। वह रिपोर्ट कंपाइल कर जिलाधिकारी को दी जाएगी। 

उधर, पुलिस द्वारा शराब तस्कर गिरोह के फरार 50 हजार के इनामी सरगनाओं में शामिल ओमवीर उर्फ विपिन यादव निवासी मैनपुरी को रविवार देर शाम गिरफ्तार कर लिया गया है, जिससे गोपनीय स्थान पर पूछताछ चल रही थी। 

विपिन यादव पर ही शराब लाकर स्थानीय सरगनाओं को देने का आरोप है। प्रारंभिक पूछताछ में उसने जिले के अकराबाद क्षेत्र के गांव अधौन में खुद के द्वारा शराब फैक्टरी संचालित किए जाने की बात स्वीकारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed