फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Aligarh News ›   Aligarh Poisonous Case

जहरीली शराब कांडः शराब माफिया अनिल चौधरी की 5.30 करोड़ की अचल संपत्ति जब्त

Mon, 26 Jul 2021 12:48 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Jul 2021 12:48 AM IST
विज्ञापन
Aligarh Poisonous Case
शराब माफिया अनिल चौधरी की संपत्ति को जब्त कर लगाया गया बोर्ड। - फोटो : CITY OFFICE
जहरीली शराब कांड में शराब माफिया अनिल चौधरी व फरार उसके भाई सुधीर चौधरी की अवैध शराब कारोबार से अर्जित अचल संपत्तियां पुलिस-प्रशासन ने जब्त कर ली हैं। जिनमें अनिल चौधरी के कोल्डस्टोर और घर के पास की जमीनें भी शामिल हैं। रविवार को गैंगेस्टर की धारा 14/1 के तहत जिलाधिकारी के अनुमोदन पर पुलिस प्रशासनिक टीम ने गाजे-बाजे के साथ 5.30 करोड़ कीमत की 77 बीघा कृषि भूमियों पर बोर्ड लगाकर उसे जब्त कर सरकारी भूमि करार दे दिया। अब इन भूमियों की निगरानी व देखरेख का जिम्मा थाना व चौकी प्रभारी का होगा।
विज्ञापन

शासन की मंशा पर एसएसपी कलानिधि नैथानी के निर्देशन में जहरीली शराब कांड में 109 मौतों के लिए जिम्मेदार शराब माफिया की उन संपत्तियों को जब्त करना तय किया गया है, जिन्हें इन माफिया ने अवैध कारोबार से अर्जित किया है। इसी क्रम में रविवार को सबसे पहली कार्रवाई शराब माफिया अनिल चौधरी निवासी धारा की गढ़ी गोंडा के खिलाफ की गई। अनिल व उसके फरार भाई की पांच ऐसी संपत्तियों को चिह्नित किया गया, जो पिछले दो दशक में शराब कारोबार में सक्रिय रहकर अर्जित की हैं। 5 करोड़ 30 लाख 65 हजार 600 रुपये सरकारी कीमत की 77 बीघा यह जमीन गोंडा क्षेत्र में ही हैं। इन सभी को खैर में अनिल के खिलाफ दर्ज गैंगेस्टर एक्ट के मुकदमे में 14/1 के तहत जब्त करने के लिए जिलाधिकारी से अनुमति ली गई।
विज्ञापन

रविवार को एसडीएम इगलास कुलदेव सिंह, सीओ इगलास अशोक कुमार सिंह, सीओ खैर शिव प्रताप सिंह, गोंडा प्रभारी निरीक्षक अनिल कुमार, नायब तहसीलदार प्रवेश कुमार राजस्व टीम के साथ अनिल चौधरी, सुधीर चौधरी की नगला जगदेव, नगला सबल, ढाड़ की संपत्तियों पर पहुंचे, जहां गाजे बाजे के साथ इन संपत्तियों पर जिलाधिकारी के आदेश के जब्तीकरण के बोर्ड लगाए। साथ में माइक से जमीनों को कुर्क कर जब्तीकरण की सार्वजनिक घोषणा की गई कि यहां कोई किसी तरह का काम नहीं करेगा। अब इनकी देखरेख व निगरानी का जिम्मा इंस्पेक्टर गोंडा व चौकी प्रभारी का होगा। इस दौरान लोगों की खासी भीड़ लगी रही और तरह-तरह की चर्चाएं होती रही हैं। यहां कोल्डस्टोर के पास की जमीनों पर बोर्ड लगने से चर्चाएं हुईं। किसानों ने तरह-तरह की शंका जताई है। किसानों के कोल्ड में आलू रखे हैं। इस पर किसान डीएम से भी मिल सकते हैं। साथ में घर के पास की जमीन भी जब्त की गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अब कोल्ड स्टोर, आवास व कॉलेज भवन अलग से होंगे कुर्क
पुलिस ने रविवार को जिन पांच जमीनों को जब्त किया है, उनमें से तीन ऐसी भूमि हैं, जिनके एक हिस्से पर भवन बने हैं। इनमें से एक में कॉलेज है, दूसरी में कोल्ड स्टोर और एक में आवास बना हुआ है। इन तीनों भवनों को अलग से कुर्क किया जाएगा, क्योंकि उनके लिए प्रशासक नियुक्त करने का प्रावधान है। एसएसपी के अनुसार चूंकि कॉलेज व कोल्ड स्टोर का संचालन होगा। कोल्ड स्टोर में किसानों के आलू भी रखे हैं। इसी तरह घर में सामान भी होगा। इसलिए उनके लिए प्रशासक नियुक्त कराने के साथ इन भवनों को जब्त किया जाएगा।
सीओ मेंटेन करेंगे डायरी, होगी निगरानी
अब इस मामले में इलाके के सीओ की जिम्मेदारी तय की गई है कि वे शराब कांड में जिन-जिन अपराधियों की संपत्तियां जब्त की जा रही हैं। उसकी डायरी मेंटेन करेंगे और उसकी निगरानी की जिम्मेदारी तय करेंगे ताकि आने वाले समय में अधिकारियों के बदलने पर भी डायरी हस्तांतरित की जा सके और आने वाले अधिकारियों को प्रकरण की बारीकी से जानकारी रहे।
- शराब कांड में पुलिस की कमरतोड़ कार्रवाई के क्रम में सबसे पहले माफिया अनिल चौधरी की संपत्तियों को जब्त किया गया है। आगे भी यह सिलसिला प्रत्येक सप्ताह जारी रहेगा। इन संपत्तियों की निगरानी का जिम्मा तय किया गया है।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी

-ये संपत्तियां की गईं जब्त
1- मौजा नगला जगदेव गाटा संख्या 1123/1.434 का 1/16 भाग, जो सुधीर कुमार, अनिल कुमार पुत्रगण करन सिंह ने 26 अक्तूबर 2009 को खरीदा।
2- मौजा ढाड़ गाटा संख्या 163/3 रकवा 0.813 है. जो हरी ओम कालेज एजूकेशन गोंडा द्वारा प्रबंधक अनिल चौधरी पुत्र करन सिंह ने 15 मई 2015 को खरीदा।
3- मौजा नगला जगदेव गाटा संख्या 1123/1.434 है. में 1/16 भाग अनिल चौधरी पुत्र करन सिंह ने 13 दिसंबर 2010 खरीदा।
4- मौजा नगला जगदेव गाटा संख्या 1123/1.434 है. का 1/16 भाग सुधीर कुमार पुत्र करन सिंह ने 29 नवंबर 2010 को खरीदा।
5- मौजा नगला जगदेव गाटा संख्या 1868 मि. 1889, 1891, 1123, 1868 व गाटा संख्या 1946, 1990, 2299 मौजा नगला सवल उर्फ गोंडा, जो अनिल चौधरी पुत्र करन सिंह की ओर से 9 जून 2021 पर बंधक पत्र केनरा बैक शाखा जलालपुर पाया गया । यह जमीन ममता पत्नी अनिल चौधरी के नाम पंजीकृत है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed